जरुरी जानकारी | दूरसंचार विभाग ने स्पेक्ट्रम नीलामी 17 दिन बढ़ाकर छह जून की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दूरसंचार विभाग ने स्पेक्ट्रम नीलामी 17 दिन आगे बढ़ाकर छह जून कर दी है। आवेदन आमंत्रित करने के लिए जारी नोटिस में बुधवार को इस संदर्भ में संशोधन किये गये।

नयी दिल्ली, तीन अप्रैल दूरसंचार विभाग ने स्पेक्ट्रम नीलामी 17 दिन आगे बढ़ाकर छह जून कर दी है। आवेदन आमंत्रित करने के लिए जारी नोटिस में बुधवार को इस संदर्भ में संशोधन किये गये।

विभाग ने बोलीदाताओं के लिए नकदी को सुगम बनाने के लिए बैंक गारंटी और बयाना राशि जमा की गारंटी भी कम कर दी है।

नोटिस संशोधन के अनुसार, लोकसभा परिणामों की घोषणा के बाद ‘लाइव नीलामी’ की शुरुआत की नयी तारीख 20 मई से बदलकर छह जून कर दी गयी है। परीक्षण के तौर पर नीलामी अब 13 और 14 मई के बजाय तीन जून को होगी।

सरकार मोबाइल फोन सेवाओं के लिए लगभग 96,317 करोड़ रुपये के आधार मूल्य पर आठ स्पेक्ट्रम बैंड की नीलामी करेगी।

दूरसंचार विभाग ने पश्चिम बंगाल सर्किल में 900 मेगाहर्ट्ज बैंड में नीलामी के लिए ब्लॉक की संख्या भी घटाकर 44 कर दी है। पहले यह संख्या 48 बतायी गयी थी।

बैंक गारंटी के रूप में बयाना राशि जमा (ईएमडी) के लिए बैंक गारंटी की वैधता अब 30 सितंबर, 2024 तक के लिए होगी, जबकि पूर्व में यह 31 दिसंबर, 2024 तक थी।

विभाग के अनुसार, 800 मेगाहर्ट्ज, 900 मेगाहर्ट्ज, 1,800 मेगाहर्ट्ज, 2,100 मेगाहर्ट्ज, 2,300 मेगाहर्ट्ज, 2,500 मेगाहर्ट्ज, 3,300 मेगाहर्ट्ज और 26 गीगाहर्ट्ज बैंड में सभी उपलब्ध स्पेक्ट्रम नीलामी का हिस्सा हैं।

स्पेक्ट्रम 20 साल की अवधि के लिए सौंपा जाएगा और सफल बोलीदाताओं को 20 समान वार्षिक किस्तों में भुगतान करने की अनुमति दी जाएगी।

विभाग ने नीलामी के माध्यम से प्राप्त स्पेक्ट्रम को न्यूनतम 10 साल की अवधि के बाद वापस करने का विकल्प प्रदान किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

India vs New Zealand, 4th T20I Eden Park Pitch Report: ईडन पार्क में आज भारतीय बल्लेबाजों की आएगी आंधी या न्यूजीलैंड के गेंदबाज चखेंगे जीत का स्वाद? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 में न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ कर 4-0 की बढ़त बनाएगी टीम इंडिया या कीवी टीम खोलेगी जीत का खाता? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

India vs New Zealand, 4th T20I Auckland Weather Update: ऑकलैंड में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम और पिच का हाल