जरुरी जानकारी | दूरसंचार विभाग ने स्पेक्ट्रम नीलामी आवेदन की समयसीमा बढ़ाकर छह मई की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दूरसंचार विभाग ने सोमवार को स्पेक्ट्रम नीलामी के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 14 दिन बढ़ाकर छह मई कर दी।

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल दूरसंचार विभाग ने सोमवार को स्पेक्ट्रम नीलामी के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 14 दिन बढ़ाकर छह मई कर दी।

इसके साथ ही आवेदन वापस लेने की अंतिम तारीख नौ दिन बढ़ाकर 17 मई कर दी गई है। बोलीदाताओं की अंतिम सूची 20 मई को घोषित की जाएगी।

संशोधित नोटिस आमंत्रण आवेदन (एनआईए) में कहा गया है, ‘‘आवेदन हार्ड कॉपी में छह मई, 2024 को कार्यालय समय के दौरान जमा किया जाना चाहिए।’’ इससे पहले आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 22 अप्रैल थी।

सरकार मोबाइल फोन सेवाओं के लिए लगभग 96,317 करोड़ रुपये के आधार मूल्य पर आठ स्पेक्ट्रम बैंड की नीलामी करेगी।

नीलामी में 800 मेगाहर्ट्ज, 900 मेगाहर्ट्ज, 1800 मेगाहर्ट्ज, 2100 मेगाहर्ट्ज, 2300 मेगाहर्ट्ज, 2500 मेगाहर्ट्ज, 3300 मेगाहर्ट्ज और 26 गीगाहर्ट्ज बैंड में सभी उपलब्ध स्पेक्ट्रम शामिल हैं।

स्पेक्ट्रम 20 साल के लिए सौंपे जाएंगे और सफल बोलीदाताओं को 20 समान वार्षिक किस्तों में भुगतान करने की अनुमति होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

India vs New Zealand, 4th T20I Eden Park Pitch Report: ईडन पार्क में आज भारतीय बल्लेबाजों की आएगी आंधी या न्यूजीलैंड के गेंदबाज चखेंगे जीत का स्वाद? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 में न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ कर 4-0 की बढ़त बनाएगी टीम इंडिया या कीवी टीम खोलेगी जीत का खाता? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

India vs New Zealand, 4th T20I Auckland Weather Update: ऑकलैंड में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम और पिच का हाल