दूरसंचार विभाग ने एमएसटीसी को स्पेक्ट्रम नीलामी के लिये नीलामीकर्ता चुना

सूत्रों के अनुसार, दूरसंचार विभाग ने इस संबंध में एमएसटीसी को आशय पत्र जारी किया है।

जियो

नयी दिल्ली, 22 मई दूरसंचार विभाग ने स्पेक्ट्रम की नीलामी के अगले दौर के संचालन के लिये सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एमएसटीसी लिमिटेड को नीलामीकर्ता चुना है। आधिकारिक सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार, दूरसंचार विभाग ने इस संबंध में एमएसटीसी को आशय पत्र जारी किया है।

उन्होंने कहा कि एमएसटीसी लिमिटेड को स्पेक्ट्रम की ई-नीलामी के लिए सॉफ्टवेयर तैयार करने और विकसित करने में लगभग दो महीने लग सकते हैं। अत: इस कारण सितंबर या अक्टूबर की शुरुआत में स्पेक्ट्रम के लिये बोली लगाने की शुरुआत हो सकती है।

सूत्रों के अनुसार, "आज खुली वित्तीय बोलियों में पात्र पाये जाने के बाद एमएसटीसी लिमिटेड को नीलामीकर्ता के रूप में चुना गया है।’’

एमएसटीसी ने 2015 की शुरुआत में कोयले की नीलामी करवायी थी। यह नीलामी उच्चतम न्यायालय द्वारा सितंबर 2014 में कोयला खदानों के हुए आवंटन को रद्द करने के बाद आयोजित किया गया था।

कंपनी केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के विभिन्न विभागों के लिये नीलामी करवाती रही है। यह पहली बार है जब स्पेक्ट्रम नीलामी को संभालने के लिये एमएसटीसी का चयन किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

India vs New Zealand, 4th T20I Eden Park Pitch Report: ईडन पार्क में आज भारतीय बल्लेबाजों की आएगी आंधी या न्यूजीलैंड के गेंदबाज चखेंगे जीत का स्वाद? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 में न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ कर 4-0 की बढ़त बनाएगी टीम इंडिया या कीवी टीम खोलेगी जीत का खाता? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

India vs New Zealand, 4th T20I Auckland Weather Update: ऑकलैंड में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम और पिच का हाल