डोप कलंकित घरामी कोरोना काल में बना नायक

ओडिशा एफसी के पूर्व डिफेंडर पश्चिम बंगाल के हुगली जिले से हैं ।

कोलकाता, 13 मई एक साल पहले डोपिंग मामले में कलंकित भारतीय फुटबॉलर राना घरामी अब कोरोना वायरस महामारी के दौरान जरूरतमंदों की मदद करके अपने गृहनगर में नायक बन गए हैं ।

ओडिशा एफसी के पूर्व डिफेंडर पश्चिम बंगाल के हुगली जिले से हैं ।

पिछले साल अप्रैल में राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी ने उन्हें अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया था । प्रतिबंधित दवा के सेवन का यह इंडियन सुपर लीग फुटबॉल में पहला मामला था ।

छह महीने बाद उन्होंने वापसी की । उन्होंने प्रेस ट्रस्ट से कहा ,‘‘ यह भयावह अतीत था और मैं मानसिक तौर पर काफी परेशान रहा । मैं अब उसे याद नहीं करना चाहता । मैने उस समय फोन उठाने भी बंद कर दिये थे ।’’

कोरोना महामारी के दौरान गरीबों, दिहाड़ी मजदूरों और रिक्शा चालकों की तकलीफों से दुखी घरामी ने अपने बचपन के क्लब गरलगाचा जूनियर स्पोर्टिंग से संपर्क किया और राहत वितरण शिविर लगाया ।

पहले चरण में उन्होंने 150 पैकेट बांटे । उन्होंने कहा ,‘‘ दूसरे चरण में मैने अपने दोस्तों से संपर्क किया और 100 लोगों की और मदद की ।’’

उन्होंने परिवारों को टोकन बांटे और अपने पैकेट आकर लेने को कहा जिसमें चावल, दाल, तेल , सब्जियां , साबुन और सेनिटाइजर्स थे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड