दूरदर्शन भाजपा की निजी संपत्ति नहीं कि वह उसके लिए जनसंपर्क करे : माकपा

पिछले कुछ दिनों से दूरदर्शन (डीडी) ऐसी कुछ रिपोर्ट का प्रसारण कर रहा है जिसमें देश भर के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा करते और यह कहते हुए नजर आए हैं कि सरकार की विभिन्न योजनाओं से उन्हें काफी फायदा हुआ है ।

जमात

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने शनिवार को लोक प्रसारक दूरदर्शन पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सत्तारूढ़ भाजपा की ‘निजी संपत्ति’ नहीं है कि वह उसके जनसंपर्क का काम करे ।

पिछले कुछ दिनों से दूरदर्शन (डीडी) ऐसी कुछ रिपोर्ट का प्रसारण कर रहा है जिसमें देश भर के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा करते और यह कहते हुए नजर आए हैं कि सरकार की विभिन्न योजनाओं से उन्हें काफी फायदा हुआ है ।

येचुरी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘लोक प्रसारक लोगों के पैसे से चलता है और इसका मकसद लोगों की सेवा करना है। यह भाजपा या मोदी की निजी संपत्ति नहीं है कि जहां उनका पीआर हो। इस तरह के खिलवाड़ के लिए जो लोग जिम्मेदार हैं, उनकी जवाबदेही तय होनी चाहिए ।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि कोरोना वायरस महामारी के कारण पैदा संकट के समय सरकार अमीरों को लाभ पहुंचा रही है।

येचुरी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘अमीरों के लिए 252 बसों का इंतजाम, भूखे प्रवासी मजदूरों को लाठियां... ये फिर से याद दिलाता है कि कैसे भाजपा अमीरों को फायदा पहुंचाती है । गरीबों के लिए फूटी कौड़ी भी नहीं, कर्ज लेने वाले अमीरों को 7.76 लाख करोड़ का लाभ। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर भाजपा सरकार उत्तराखंड और अन्य जगहों से अमीर श्रद्धालुओं को गुजरात लाने के लिए लग्जरी बसें भेज सकती है तथा उत्तरप्रदेश सरकार अमीर परिवारों के 7,500 छात्रों को राजस्थान से लाने के लिए 100 बसें भेज सकती है तो केंद्र को भी फंसे हुए भूखे कामगारों के लिए इंतजाम करना चाहिए। ऐसा करना कोई अपराध नहीं होगा। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट