देश की खबरें | ‘ध्रुवीकरण वाले मसलों’ में नहीं पड़ना चाहते, यह अध्याय भाजपा के लिए छोड़ते हैं : शिव कुमार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शनिवार को कहा कि सूबे की कांग्रेस सरकार ‘‘ध्रुवीकरण वाले मसलों’’ में नहीं पड़ना चाहती और वह यह अध्याय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए छोड़ती है।

इंदौर/दतिया, 10 जून कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शनिवार को कहा कि सूबे की कांग्रेस सरकार ‘‘ध्रुवीकरण वाले मसलों’’ में नहीं पड़ना चाहती और वह यह अध्याय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए छोड़ती है।

मध्यप्रदेश की दो दिवसीय यात्रा पर आए शिव कुमार ने इंदौर के देवी अहिल्या बाई होलकर हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा,‘‘देखिए, हम भावनात्मक मुद्दों पर चर्चा न करें। हम केवल विकास के मुद्दों पर चर्चा करें। भावनात्मक मुद्दों का कोई मूल्य नहीं है।’’

इससे पहले शिवकुमार ने मध्यप्रदेश के दतिया जिले में स्थित प्रसिद्ध पीताम्बरा पीठ में पूजा अर्चना की।

कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री से इंदौर हवाई अड्डे पर जब पूछा गया कि क्या राज्य की कांग्रेस सरकार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार से जुड़े अध्यायों को स्कूली पाठ्यक्रम से हटाने जा रही है?

शिव कुमार ने कहा,‘‘भारत विविधताओं से भरा देश है। हम ध्रुवीकरण वाले मसलों में नहीं पड़ना चाहते। हम यह अध्याय भाजपा के लिए छोड़ते हैं।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या कर्नाटक में पिछली भाजपा सरकार द्वारा संघ या उससे जुड़े संगठनों को कथित रूप से सौंपी गई जमीन को वापस लेने पर विचार किया जा रहा है, तो उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे सभी विषय राज्य में संबंधित विभाग के मंत्री द्वारा देखे जाते हैं।

गौरतलब है कि कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए अपने घोषणापत्र में कहा था कि वह "जाति और धर्म के आधार पर समुदायों के बीच नफरत फैलाने वाले’’ बजरंग दल और पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) जैसे संगठनों के खिलाफ ‘‘कड़ी और निर्णायक कार्रवाई’’ करने को प्रतिबद्ध है। घोषणापत्र में कहा गया था कि इस कार्रवाई में ऐसे संगठनों के खिलाफ ‘‘प्रतिबंध’’ भी शामिल होगा।

यह पूछे जाने पर कि क्या राज्य की कांग्रेस सरकार की इस वादे को अमली जामा पहनाते हुए बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की कोई योजना है, शिव कुमार ने सीधा जवाब टालते हुए कहा कि कर्नाटक एक प्रगतिशील राज्य है और राज्य सरकार के लिए सूबे में शांति बनाए रखना महत्वपूर्ण है।

उन्होंने हालांकि कहा कि अगर किसी भी संगठन ने सूबे में अशांति पैदा करने की कोशिश की, तो उचित कदम उठाए जाएंगे।

शिव कुमार ने यह भी कहा कि सूबे में ‘‘नैतिक पुलिसिंग’’ नहीं चलेगी और किसी भी व्यक्ति को जनता के मन में अनावश्यक रूप से भ्रम पैदा नहीं करना चाहिए।

उन्होंने मध्यप्रदेश में इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनावों पर कहा,‘‘मध्यप्रदेश के लोगों ने सत्ता में बदलाव का निर्णय करते हुए पूर्ण और स्पष्ट बहुमत की सरकार चुनने का मन बना लिया है।"

शिव कुमार ने मध्यप्रदेश की मौजूदा भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य की जनता ने "डबल इंजन की सरकार" एवं "ऑपरेशन लोटस से बनी" सरकार देख ली है और यह सरकार नाकाम रही है।

इंदौर पहुंचने से पहले 61 वर्षीय कांग्रेस नेता दोपहर करीब तीन बजे दतिया के पवित्र मंदिर पहुंचे और देवी-देवताओं की पूजा करने के बाद ग्वालियर के लिए रवाना हो गए। उनके साथ कांग्रेस के स्थानीय नेता भी थे।शिवकुमार रविवार को उज्जैन के मंदिरों में भी मत्था टेकेंगे।

शिवकुमार रविवार सुबह करीब चार बजे वह देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में हिस्सा लेंगे। वह रविवार सुबह इंदौर से बेंगलुरु के लिए रवाना होंगे।

गौरतलब है कि पिछले महीने 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस ने 135 सीटों पर जीत हासिल की थी। भाजपा और जद (एस) ने क्रमश: 66 और 19 सीटें जीती थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू