देश की खबरें | नहीं चाहते कि लोगों की आजीविका प्रभावित हो, जल्द से जल्द कोविड प्रतिबंधों में ढील दी जाएगी: केजरीवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार नहीं चाहती कि लोगों की आजीविका प्रभावित हो, इसलिए जल्द से जल्द कोविड प्रतिबंधों में ढील दी जाएगी।

नयी दिल्ली, 25 जनवरी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार नहीं चाहती कि लोगों की आजीविका प्रभावित हो, इसलिए जल्द से जल्द कोविड प्रतिबंधों में ढील दी जाएगी।

केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद कहा कि लोगों के स्वास्थ्य के मद्देनजर पाबंदियां लगाई गई हैं।

उन्होंने कहा, “कोविड से सबसे ज्यादा नुकसान दिल्ली वालों को हुआ है। हम नहीं चाहते कि आपकी आजीविका पर असर पड़े लेकिन आपका स्वास्थ्य महत्वपूर्ण है, इसलिए हमें पाबंदियां लगानी पड़ीं।”

दिल्ली सरकार ने कोविड की स्थिति में सुधार के मद्देनजर हाल में सप्ताहांत कर्फ्यू और दुकानें खोलने की सम-विषम योजना को हटाने के लिए एक प्रस्ताव भेजा था जिसे उपराज्यपाल (एलजी) ने अस्वीकृत कर दिया था।

केजरीवाल ने कहा, “पिछले हफ्ते कुछ व्यापारी आए थे और उन्होंने कहा कि उन्हें सम-विषम योजना और सप्ताहांत कर्फ्यू के कारण बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उपराज्यपाल कुछ प्रस्तावों पर सहमत हुए और कुछ पर सहमत नहीं हुए। हम इन प्रतिबंधों को जल्द से जल्द हटा देंगे।”

समारोह में अपने भाषण के दौरान, मुख्यमंत्री ने कहा कि वह बाबा साहेब आम्बेडकर और भगत सिंह से सबसे अधिक प्रभावित हैं, जिन्होंने एक समान सपनों और लक्ष्यों के लिए अलग-अलग रास्ते अपनाए।

केजरीवाल ने अमीर या गरीब सभी बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के आम्बेडकर के सपने को पूरा करने का संकल्प लिया।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि दिल्ली सरकार के हर कार्यालय में आम्बेडकर और भगत सिंह की तस्वीरें लगाई जाएंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड