देश की खबरें | समझ नहीं आता कि भाजपा हल्की बातें क्यों कर रही है: जी20 की तैयारियों पर सौरभ भारद्वाज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जी20 शिखर सम्मेलन से पहले शहर के कायापलट के लिए वित्त पोषण को लेकर ‘तुच्छ बातें’ करने का आरोप लगाया और कहा कि यहां के लोग अपने पैसे से इस ‘महान अवसर’ का जश्न मनाकर खुश हैं।
नयी दिल्ली, 29 अगस्त दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जी20 शिखर सम्मेलन से पहले शहर के कायापलट के लिए वित्त पोषण को लेकर ‘तुच्छ बातें’ करने का आरोप लगाया और कहा कि यहां के लोग अपने पैसे से इस ‘महान अवसर’ का जश्न मनाकर खुश हैं।
भारद्वाज और लोक निर्माण मंत्री आतिशी ने मंगलवार को जी20 सम्मेलन से पहले तैयारियों का जायजा लेने के लिए अनेक मार्गों का निरीक्षण किया।
दिल्ली के कायाकल्प के लिए वित्तपोषण के बारे में भारद्वाज ने ‘पीटीआई वीडियो’ से कहा, ‘‘मुझे समझ में नहीं आता कि भाजपा इतने महान अवसर पर ऐसी तुच्छ बातें क्यों कर रही है। हमने (जी20 शिखर सम्मेलन के लिए) हमें धन नहीं देने के लिए उनसे कभी सवाल नहीं किया। दिल्ली के लोग अपने पैसे से जी20 का जश्न मनाकर खुश हैं।’’
भारद्वाज ने मोती बाग में सम्मेलन की तैयारियों का निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा, ‘‘जी20 सम्मेलन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। दिल्ली का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। जिन मुख्य मार्गों से प्रतिनिधि गुजर सकते हैं, उन्हें सुंदर बनाया जा रहा है। पौधों और फूलों से सजाया जा रहा है। डॉक्टरों और अस्पतालों को पूरी तरह सतर्क रहने को कहा गया है।’’
आतिशी ने लोधी रोड और प्रगति मैदान के क्षेत्रों का जायजा लिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)