देश की खबरें | भ्रष्टाचार का समर्थन नहीं करते, पर केंद्रीय एजेंसियां ​​निष्पक्ष नहीं : तृणमूल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा बृहस्पतिवार को मवेशी तस्करी मामले में तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनुब्रत मंडल को गिरफ्तार किए जाने की पृष्ठभूमि में पार्टी ने कहा कि वह भ्रष्टाचार का समर्थन नहीं करती। इसके साथ ही तृणमूल ने केंद्रीय एजेंसियों की निष्पक्षता पर सवाल भी उठाया।

कोलकाता, 11 अगस्त केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा बृहस्पतिवार को मवेशी तस्करी मामले में तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनुब्रत मंडल को गिरफ्तार किए जाने की पृष्ठभूमि में पार्टी ने कहा कि वह भ्रष्टाचार का समर्थन नहीं करती। इसके साथ ही तृणमूल ने केंद्रीय एजेंसियों की निष्पक्षता पर सवाल भी उठाया।

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ पार्टी ने घोषणा की है कि वह भारतीय जनता पार्टी नीत केंद्र सरकार द्वारा अपनी एजेंसियों का उपयोग कर कथित तौर पर प्रतिशोध की राजनीति करने के खिलाफ अगले दो दिनों तक सड़कों पर प्रदर्शन करेगी।

पार्टी की वरिष्ठ नेता और मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि तृणमूल अब पार्टी के वीरभूम जिलाध्यक्ष मंडल के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेगी और कानून के अपना काम करने की प्रतीक्षा करेगी।

उन्होंने कहा, "पार्टी किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार या गलत काम का समर्थन नहीं करती है। हमारी नीति भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करने की है। पार्टी सही समय पर (मंडल के संबंध) उचित निर्णय लेगी। ऐसे मामलों को लेकर पार्टी में एक उचित प्रक्रिया है। किसी व्यक्ति के खिलाफ आरोप लगने से वह दोषी नहीं हो जाता।’’

भाजपा नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों में केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई धीमी होने के आरोपों का जिक्र करते हुए उन्होंने उनकी निष्पक्षता को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, "हमें केंद्रीय एजेंसियों के कामकाज पर गंभीर संदेह है। हमने देखा है कि जब भाजपा नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने की बात आती है तो वे चुप रहती हैं।"

तृणमूल नेता ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों के कामकाज के खिलाफ अगले दो दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में रैलियां निकाली जाएंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू