देश की खबरें | भाजपा के झूठे वादों के झांसे में नहीं आएं: कल्पना सोरेने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की विधायक कल्पना सोरेन ने विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को प्रचार अभियान शुरू किया और लोगों से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘झूठे वादों’ के झांसे में नहीं आने का आह्वान किया।

गिरिडीह (झारखंड), 19 अक्टूबर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की विधायक कल्पना सोरेन ने विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को प्रचार अभियान शुरू किया और लोगों से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘झूठे वादों’ के झांसे में नहीं आने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना डुमरी विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित कर रही थीं।

उन्होंने दृढ़ता के साथ कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में ‘इंडिया’ गठबंधन अगली सरकार बनायेगा।

कल्पना सोरेन ने कहा, ‘‘भाजपा नेता आएंगे और आपको गुमराह करने की कोशिश करेंगे। लेकिन आपको सावधान रहना होगा। भाजपा के झूठे वादों और भ्रम में मत पड़िए। हम झारखंड में फिर से ‘अबुआ’ (हमारी) सरकार बनाएंगे।’’

उन्होंने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री ने पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन के मार्गदर्शन में राज्य में गरीबों, आदिवासियों, किसानों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों के उत्थान के लिए काम किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘झारखंड के गठन के बाद यह पहली बार है कि किसी मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तीकरण के बारे में सोचा है और उन्हें मइया सम्मान योजना का लाभ दिया है। इस योजना के तहत अब राशि मौजूदा 1,000 रुपये से बढ़ाकर 2,500 रुपये की जाएगी।’’

भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कल्पना सोरेन ने कहा कि पिछली ‘डबल इंजन सरकार’ ने महिलाओं के सशक्तीकरण के बारे में नहीं सोचा।

उन्होंने कहा,‘‘भाजपा को झारखंड में सरकार बनाने का सपना नहीं देखना चाहिए क्योंकि यह पूरा नहीं होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\