खेल की खबरें | विराट कितने रन बनाता है इसकी परवाह नहीं लेकिन वह कैसे बनाता है यह देखना है: द्रविड़

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ अपने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के रन की संख्या से चिंतित नहीं हैं, उन्हें इस बात से ज्यादा परवाह है कि टीम के हित में उनका योगदान कितना प्रभाव डालेगा।।

दुबई, तीन सितंबर भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ अपने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के रन की संख्या से चिंतित नहीं हैं, उन्हें इस बात से ज्यादा परवाह है कि टीम के हित में उनका योगदान कितना प्रभाव डालेगा।।

तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करने वाले कोहली के खराब लय और कम स्ट्राइक-रेट पर कई बार सवाल उठे है। द्रविड़ ने हालांकि कई बार की तरह इस बार भी भारत के पूर्व कप्तान का बचाव किया।

द्रविड़ ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘ वह (कोहली) भी एक ब्रेक के बाद वापस आ रहा है, यह देखकर अच्छा लगा कि वह नए सिरे से खेल रहा है। वह इन सभी मैचों को खेलने के लिए उत्सुक है। उसे मैदान में समय बिताने का मौका मिला और उम्मीद है कि वह यहां से और अच्छा करेगा।’’

द्रविड़ ने एक बार फिर से यह बताने की कोशिश की कि कोहली की लय उनके लिए चिंता का सबब नहीं है। उन्होंने लोगों से किसी एक खिलाड़ी के आंकड़ों पर ज्यादा ध्यान नहीं देने की अपील की।

द्रविड़ ने कहा, ‘‘ हमारे लिए, यह वास्तव में मायने नहीं रखता कि वह कितने रन बनाता है। खासकर विराट के साथ, लोग उसके आंकड़ों को लेकर थोड़ा जुनूनी हो जाते हैं। हमारे लिए, यह वास्तव में उसके बारे में नहीं है। यह खेल के विभिन्न चरणों में उनके द्वारा किए गए योगदान के बारे में है। टी20 में छोटी पारी भी बड़ा अंतर पैदा कर सकती है। ’’

पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच से बाहर रहे ऋषभ पंत के बारे में उन्होंने कहा कि वह विकेटकीपर के लिए पहले विकल्प नहीं है।

उन्होंने टी20 विश्व कप की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘‘ टीम में कोई पहली पसंद का विकेटकीपर नहीं है। हम परिस्थितियों, मैदान के हालात और प्रतिद्वंद्वी टीम के अनुसार खेलते हैं और उसी के अनुसार सर्वश्रेष्ठ एकादश का चयन करते है। हर एक स्थिति के लिए पहली पसंद का अंतिम एकादश नहीं हो सकता। यह अलग-अलग होगा। उस दिन पाकिस्तान के खिलाफ, हमें लगा कि दिनेश (कार्तिक) हमारे लिए सही विकल्प थे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड