मेरे खिलाफ पोस्टर लगाने वालों को गिरफ्तार न करें, मुझे कोई आपत्ति नहीं: CM अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्हें हटाने की मांग को लेकर लगाए गए पोस्टरों से उन्हें कोई आपत्ति नहीं है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार न किया जाए.

नयी दिल्ली, 23 मार्च : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्हें हटाने की मांग को लेकर लगाए गए पोस्टरों से उन्हें कोई आपत्ति नहीं है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार न किया जाए. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने राष्ट्रीय राजधानी में ‘‘केजरीवाल हटाओ, दिल्ली बचाओ’’ के पोस्टर लगाए हैं. दिल्ली में ‘‘मोदी हटाओ, देश बचाओ’’ के पोस्टर लगने के बाद यह कदम उठाया गया. दिल्ली पुलिस ने मोदी के खिलाफ पोस्टर लगाने के मामले में 49 प्राथमिकी दर्ज की है और छह लोगों को गिरफ्तार किया है.

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ दिल्ली में मेरे खिलाफ इन लोगों ने पोस्टर लगाए हैं. मुझे इस पर कोई आपत्ति नहीं है. जनतंत्र में जनता को अपने नेता के पक्ष या खिलाफ अपने विचार रखने का पूरा अधिकार है. मेरे खिलाफ पोस्टर लगाने वालों को गिरफ्तार न किया जाए.’’ केजरीवाल के खिलाफ पोस्टर भाजपा के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने लगवाए हैं, जिन्होंने केजरीवाल पर ‘‘बेईमान’’ और ‘‘भ्रष्ट’’ होने का आरोप लगाया था. सिरसा ने कहा, ‘‘ वह शिक्षा, स्वास्थ्य और आबकारी विभागों में घोटालों में शामिल है. हम ईमानदार लोग हैं और यह स्वीकार करने से नहीं डरते कि हमने उनके खिलाफ पोस्टर लगाए हैं.’’ यह भी पढ़ें : ‘संवैधानिक अवरोध’ दूर करने के बाद ही पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव कराये जाएं: तमांग

आम आदमी पार्टी (आप) 2024 के लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकते हुए बृहस्पतिवार को जंतर-मंतर से ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ’ अभियान की शुरुआत करेगी. ‘आप’ के नेता और दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को कहा था कि पार्टी एक जनसभा करेगी, जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके पंजाब समकक्ष भगवंत मान शामिल होंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Scorecard: दिल्ली में कनाडा ने संयुक्त अरब अमीरात को दिया 151 रनों का लक्ष्य, हर्ष ठाकर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Score Update: दिल्ली में कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी कनाडा, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\