जरुरी जानकारी | डोम्स इंडस्ट्रीज के शेयर की शानदार शुरुआत, पहले दिन के कारोबार में 68 प्रतिशत चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पेंसिल और स्टेशनरी उत्पाद बनाने वाली कंपनी डोम्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर की बुधवार को शेयर बाजारों में शानदार शुरुआत हुई। कंपनी का शेयर अपने निर्गम मूल्य 790 रुपये पर 68 प्रतिशत के लाभ के साथ बंद हुआ।

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर पेंसिल और स्टेशनरी उत्पाद बनाने वाली कंपनी डोम्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर की बुधवार को शेयर बाजारों में शानदार शुरुआत हुई। कंपनी का शेयर अपने निर्गम मूल्य 790 रुपये पर 68 प्रतिशत के लाभ के साथ बंद हुआ।

बीएसई और एनएसई दोनों पर कंपनी का शेयर 1,400 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो निर्गम मूल्य से 77.21 प्रतिशत की बढ़त है।

बाद में बीएसई पर कंपनी का शेयर 81.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,434.25 रुपये पर पहुंच गया। अंत में यह 68.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,330.85 रुपये पर बंद हुआ।

एनएसई पर कंपनी का शेयर दिन में कारोबार के दौरान 81.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,434 रुपये पर पहुंचा। अंत में यह 64.93 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,302.95 रुपये पर बंद हुआ।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 8,076.56 करोड़ रुपये रहा। बीएसई पर कंपनी के 7.76 लाख और एनएसई पर 1.46 करोड़ शेयरों का कारोबार हुआ।

डोम्स इंडस्ट्रीज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को शुक्रवार को बोली के अंतिम दिन 93.40 गुना अभिदान मिला था। कंपनी के 1,200 करोड़ रुपये के आईपीओ में 350 रुपये के नए शेयर जारी किए गए हैं। इसके अलावा 850 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई गई है।

आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 750-790 रुपये प्रति शेयर था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\