जरुरी जानकारी | विदेशी कोषों की सतत निकासी के बीच घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी कोषों की सतत निकासी के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गई।

मुंबई, एक नवंबर विदेशी कोषों की सतत निकासी के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गई।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि निवेशक अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर फैसले से पहले सतर्क हैं।

बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स 193.99 अंक गिरकर 63,680.94 पर आ गया। निफ्टी 47 अंक फिसलकर 19,032.60 रहा।

सेंसेक्स की कंपनियों में जेएसडब्ल्यू स्टील, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, पावर ग्रिड और नेस्ले के शेयर में गिरावट दर्ज की गई।

महिंद्रा एंड महिंद्रा, विप्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, बजाज फिनसर्व और टाटा मोटर्स के शेयर फायदे में रहें।

अन्य एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहें।

अमेरिकी बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 87.81 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 696.02 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू