जरुरी जानकारी | उतार-चढ़ाव के बीच घरेलू शेयर बाजार लगभग स्थिर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को कमोबेश स्थिर बंद हुए।

मुंबई, 21 अप्रैल कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को कमोबेश स्थिर बंद हुए।

उतार-चढ़ाव से भरे कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 22.71 अंक यानी 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59,655.06 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 59,781.36 अंक के उच्च स्तर और 59,412.81 अंक के निचले स्तर तक भी गया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी 0.40 अंक की मामूली गिरावट के साथ 17,624.05 अंक पर बंद हुआ।

कारोबारियों के मुताबिक, वैश्विक बाजारों के कमजोर रहने के अलावा अगले सप्ताह घरेलू दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के आने वाली तिमाही नतीजों के पहले निवेशकों ने इंतजार करने की रणनीति अपनाई जिससे बाजार कमोबेश स्थिर रहे।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से आईटीसी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, विप्रो, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस, सन फार्मा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, पावर ग्रिड, रिलायंस और एचडीएफसी बैंक बढ़त के साथ बंद हुईं।

दूसरी तरफ, टेक महिंद्रा, मारुति सुजुकी, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा मोटर्स और आईसीआईसीआई बैंक को नुकसान उठाना पड़ा।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि वैश्विक बाजारों के साथ घरेलू स्तर पर भी अनिश्चितता बढ़ने से बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। हालांकि कारोबार के अंतिम पलों में आईटी और एफएमसीजी (दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों) क्षेत्रों से उसे सहारा मिला।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग में गिरावट दर्ज की गई।

यूरोप के बाजार दोपहर के सत्र में मिला-जुला कारोबार कर रहे थे। बृहस्पतिवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81.07 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भारतीय बाजारों से निकासी की है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 1,169.32 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की थी।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड