जरुरी जानकारी | घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट के बाद उतार-चढ़ाव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एशियाई बाजारों में कमजोर संकेतों के बीच घरेलू बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट आई। बाद में कारोबार उतार-चढ़ाव के बीच जारी रहा।

मुंबई, 17 नवंबर एशियाई बाजारों में कमजोर संकेतों के बीच घरेलू बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट आई। बाद में कारोबार उतार-चढ़ाव के बीच जारी रहा।

बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स 342.74 अंक गिरकर 65,639.74 पर आ गया। निफ्टी 97.75 अंक फिसलकर 19,667.45 पर रहा।

इसके बाद दोनों बाजारों में भारी अस्थिरता के बीच कारोबार उतार-चढ़ाव भरा रहा।

सेंसेक्स की कंपनियों में एक्सिस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर नुकसान में रहें।

एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स और टाइटन प्रमुख के शेयर लाभ में रहे।

अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे, जबकि जापान का निक्की फायदे में रहा।

अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77.61 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 957.25 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी जिम्बाब्वे, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Bangladesh Election Result 2026 LIVE: बांग्लादेश चुनाव 2026 बीएनपी को प्रचंड बहुमत, तारिक रहमान प्रधानमंत्री बनने को तैयार; जमात-ए-इस्लामी को बड़ा झटका

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Pitch Report And Weather Update: ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\