जरुरी जानकारी | घरेलू बाजारों में सपाट शुरुआत के बाद आई तेजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई।

मुंबई, नौ फरवरी घरेलू बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई।

सपाट शुरुआत के बाद 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 122.61 अंक चढ़कर 71,551.04 अंक पर पहुंच गया। निफ्टी 45.45 अंक बढ़कर 21,763.40 अंक पर रहा।

सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, विप्रो, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और टेक महिंद्रा के शेयर में सबसे अधिक तेजी आई।

भारती एयरटेल, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों को नुकसान हुआ।

अन्य एशियाई बाजारों में जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहा।

अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 4,933.78 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू