जरुरी जानकारी | घरेलू बाजारों ने विदेशी पूंजी की निकासी के बीच शुरुआती बढ़त खोई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रमुख शेयर सूचकांकों ने सोमवार को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की लेकिन विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी के बीच जल्द ही शुरुआती बढ़त खो दी।

मुंबई, 21 अक्टूबर प्रमुख शेयर सूचकांकों ने सोमवार को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की लेकिन विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी के बीच जल्द ही शुरुआती बढ़त खो दी।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 545.27 अंक चढ़कर 81,770.02 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 124.25 अंक की बढ़त के साथ 24,978.30 अंक पर रहा।

हालांकि, जल्द ही दोनों सूचकांक मुनाफावसूली में फंस गए और गिरावट के साथ कारोबार करने लगे। सेंसेक्स 136.52 अंक की गिरावट के साथ 81,060.86 अंक पर और निफ्टी 100.70 अंक फिसलकर 24,753.35 अंक पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से टाइटन, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे। एचडीएफसी बैंक के शेयर में करीब तीन प्रतिशत की तेजी आई।

कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एनटीपीसी के शेयरों में गिरावट आई। कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में पांच प्रतिशत से अधिक गिरावट आई।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225 और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहा।

अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73.38 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 5,485.70 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,214.83 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड