जरुरी जानकारी | घरेलू बाजारों ने आईटी शेयरों में गिरावट के बाद शुरुआती बढ़त खोई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों ने बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में हासिल तेजी आईटी शेयरों में गिरावट के बाद खो दी।

मुंबई, 12 अक्टूबर घरेलू शेयर बाजारों ने बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में हासिल तेजी आईटी शेयरों में गिरावट के बाद खो दी।

टीसीएस के सुस्त आर्थिक माहौल का क्षेत्र पर प्रतिकूल प्रभाव जारी रहने संबंधी बयान देने के बाद सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) संबंधी शेयरों में गिरावट आई।

बैंकिंग, ऑटो और धातु संबंधित शेयरों में बढ़त के कारण 30 शेयरों वाला सेंसेक्स बढ़त के साथ खुला और 104 अंक बढ़कर 66,577.60 के उच्च स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, आईटी शेयरों में गिरावट से सुबह नौ बजकर 50 मिनट पर सेंसेक्स 84.16 अंक या 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 66,388.89 पर आ गया।

वहीं निफ्टी ने भी जल्दी ही अपनी शुरुआती बढ़त खो दी और वह 23.70 अंक या 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,787.65 पर कारोबार कर रहा था। सुबह वह 19,843.30 से 19,784.55 के दायरे में कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स में इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, एसबीआई, टाटा मोटर्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति, टाटा स्टील और एमएंडएम के शेयर फायदे में रहे। हालांकि, आईटी प्रमुख टीसीएस के शेयर एक प्रतिशत से अधिक गिरे।

टीसीएस ने कहा कि सुस्त आर्थिक माहौल का आईटी क्षेत्र पर प्रतिकूल प्रभाव जारी है।

अन्य एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे।

घरेलू बाजार की बात करें तो बुधवार को सेंसेक्स 393.69 अंक या 0.6 प्रतिशत बढ़कर 66,473.05 पर, जबकि निफ्टी 121.50 अंक या 0.62 प्रतिशत चढ़कर 19,811.35 पर बंद हुआ था।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 421.77 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया, क्रुणाल पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PM Narendra Modi Appeal: क्या देश में फिर लौटेगा Work From Home कल्चर? पीएम मोदी की अपील ने बढ़ाई हलचल

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू