जरुरी जानकारी | घरेलू बाजारों में सोमवार को लगातार पांचवें दिन तेजी जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू बाजार में सोमवार को लगातार पांचवें दिन तेजी जारी रही।

मुंबई, चार दिसंबर घरेलू बाजार में सोमवार को लगातार पांचवें दिन तेजी जारी रही।

विश्लेषकों ने बताया कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ राज्य चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को स्पष्ट बहुमत और विदेशी कोषों की आवक जारी रहने से पिछले सप्ताह बनी सकारात्मक भावना को और बढ़ावा मिला।

उन्होंने बताया कि कच्चे तेल की कीमतों के 80 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से नीचे रहने से भी निवेशकों की धारणा को बल मिला।

बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 877.43 अंक बढ़कर 68,358.62 पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी 284.80 अंक चढ़कर 20,552.70 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में अडाणी एंटरप्राइजेज और अडाणी पोर्ट्स के शेयरों ने क्रमशः 6.79 प्रतिशत और 4.52 प्रतिशत की अधिकतम बढ़त हासिल की। एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, एनटीपीसी और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर भी लाभ में रहे।

वहीं मारुति, ब्रिटानिया और डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज के शेयरों को नुकसान हुआ।

अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।

अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78.38 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 1,589.61 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी जिम्बाब्वे, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Bangladesh Election Result 2026 LIVE: बांग्लादेश चुनाव 2026 बीएनपी को प्रचंड बहुमत, तारिक रहमान प्रधानमंत्री बनने को तैयार; जमात-ए-इस्लामी को बड़ा झटका

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Pitch Report And Weather Update: ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\