जरुरी जानकारी | शुरुआती कोरोबार में घरेलू बाजार में तेजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू बाजार शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ खुले।

मुंबई, 29 सितंबर घरेलू बाजार शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ खुले।

बीएसई सेंसेक्स 235.61 अंक चढ़कर 65,743.93 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 76.7 अंक बढ़कर 19,600.25 पर रहा।

सेंसेक्स की कंपनियों में एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, भारतीय स्टेट बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, सन फार्मा, भारती एयरटेल और आईटीसी के शेयर लाभ में रहे।

वहीं इंफोसिस, विप्रो, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एक्सिस बैंक के शेयर में गिरावट आई।

अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे।

अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 95.43 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 3,364.22 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\