जरुरी जानकारी | घरेलू बाजार सेंसेक्स और निफ्टी ने शुरुआती कारोबार में की वापसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू बाजार सेंसेक्स और निफ्टी ने पिछले सत्र में भारी गिरावट का सामना करने के बाद बुधवार को आशावादी रुख के साथ शुरुआत की।

मुंबई, पांच जून घरेलू बाजार सेंसेक्स और निफ्टी ने पिछले सत्र में भारी गिरावट का सामना करने के बाद बुधवार को आशावादी रुख के साथ शुरुआत की।

मंगलवार की भारी गिरावट के बाद जोरदार वापसी करते हुए 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 948.83 अंक चढ़कर 73,027.88 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 247.1 अंक चढ़कर 22,131.60 अंक पर रहा।

आम चुनाव के परिणाम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को उम्मीद से कम बहुमत मिलने से मंगलवार को बाजारों में भारी गिरावट आई थी।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और आईटीसी के शेयर में सबसे अधिक तेजी आई। लार्सन एंड टूब्रो, पावर ग्रिड, एनटीपीसी और भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों को नुकसान हुआ।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तथा चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे जबकि हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की नुकसान में रहे।

अमेरिकी बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77.49 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में मंगलवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 12,436.22 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

भारत निर्वाचन आयोग ने देश के 543 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 240 और कांग्रेस को 99 सीट पर जीत मिली है।

भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को लोकसभा में बहुमत मिल गया है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लिए तैयार हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट