जरुरी जानकारी | बेहद उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में घरेलू बाजार सपाट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई, लेकिन बाद में एशियाई बाजारों से मिले-जुले रुख और बेहद उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में दोनों सूचकांक सेंसेक्स तथा निफ्टी सपाट रहे।

मुंबई, 26 दिसंबर घरेलू बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई, लेकिन बाद में एशियाई बाजारों से मिले-जुले रुख और बेहद उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में दोनों सूचकांक सेंसेक्स तथा निफ्टी सपाट रहे।

बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 87.6 अंक चढ़कर 71,194.56 अंक पर पहुंच गया। निफ्टी 40.25 अंक की बढ़त के साथ 21,389.65 अंक पर रहा। हालांकि, बाद में अत्यधिक उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में दोनों सूचकांक सपाट हो गए।

सेंसेक्स की कंपनियों में एनटीपीसी, टाटा स्टील, पावर ग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर लाभ में रहे। वहीं विप्रो, इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और मारुति के शेयर नुकसान में रहे।

अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहा, जबकि जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे।

अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79.07 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुकवार को 2,828.94 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Middle East Conflict: फारस की खाड़ी में गहराया समुद्री संकट, सैन्य संघर्ष के बीच 5 की मौत; 69 का रेस्क्यू और 10 से अधिक जहाज क्षतिग्रस्त

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\