देश की खबरें | दिल्ली में सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी के घर से कीमती सामान चुराने के आरोप में घरेलू सहायिका गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी के घर से लाखों रुपये मूल्य का सामान चुराने और उसे बेचकर आईफोन, सोने की अंगूठी तथा दोपहिया वाहन खरीदने के आरोप में एक घरेलू सहायिका को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 16 जुलाई दिल्ली में सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी के घर से लाखों रुपये मूल्य का सामान चुराने और उसे बेचकर आईफोन, सोने की अंगूठी तथा दोपहिया वाहन खरीदने के आरोप में एक घरेलू सहायिका को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि चोरी का सामान बेचने में आरोपी की मदद करने वाले जौहरी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान घरेलू सहायिका जरीना बेगम और जौहरी आयुष सोनी के रूप में हुई। जौहरी ने चोरी की गई सामग्री को बहुत कम कीमत पर खरीद लिया था।

पुलिस ने बताया कि दोनों के पास से लगभग 150 ग्राम सोने के आभूषण, सोने की एक अंगूठी, एक आईफोन, एक स्कूटर और 1.2 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, ‘‘कर्नल (सेवानिवृत्त) पी. एस. कमल से तीन जुलाई को मधु विहार थाने में एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें बताया गया था कि उनके घर से बड़ी मात्रा में सोने और चांदी के आभूषण, कलाई घड़ी और 12 हजार रुपये नकद गायब हो गए हैं।’’

चोरी किए गए सामान में लगभग 235 ग्राम सोना, 100 ग्राम चांदी और एक घड़ी शामिल थी।

प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई और पुलिस की विशेष टीम का गठन किया गया।

जांचकर्ताओं ने कल्याणपुरी निवासी और स्थानीय आभूषण दुकान के मालिक आयुष सोनी की पहचान की।

पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘सोनी को पकड़ लिया गया और उससे पूछताछ की गई। सोनी ने शिकायतकर्ता के घर पर काम करने वाली अंशकालिक घरेलू सहायिका जरीना बेगम से चोरी के सोने के आभूषण खरीदने की बात कबूल की। उसने कुछ आभूषणों को पिघलाकर नए आभूषणों में बदल दिया, जो छापे के दौरान उसकी दुकान से मिले।’’

बाद में पुलिस ने खिचड़ीपुर से जरीना बेगम को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ में उसने अपने मालिक के घर से कीमती सामान चुराकर सोनी को बेचने की बात कबूल की।

अधिकारी के अनुसार, जरीना ने बताया कि उसने इन रुपयों से एक आईफोन, एक दोपहिया वाहन और सोने की एक अंगूठी खरीदी।

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अभिषेक धानिया ने बताया, ‘‘जरीना बहुत कम समय में अपना जीवन स्तर सुधारना चाहती थी और महंगे सामान खरीदना चाहती थी, जबकि आयुष सोनी चोरी के आभूषणों को सस्ते दामों पर खरीदकर, उन्हें नया रूप देकर बाजार मूल्य पर बेचकर लाभ कमाना चाहता था।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है