जरुरी जानकारी | अप्रैल में घरेलू हवाई यातायात बढ़कर 1.32 करोड़ पर पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अप्रैल महीने में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या सालाना आधार पर 3.88 प्रतिशत बढ़कर 1.32 करोड़ हो गई। मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

नयी दिल्ली, 21 मई अप्रैल महीने में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या सालाना आधार पर 3.88 प्रतिशत बढ़कर 1.32 करोड़ हो गई। मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

पिछले साल अप्रैल में घरेलू हवाई यातायात का आंकड़ा 1.28 करोड़ था।

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के आंकड़ों के मुताबिक, एयरलाइंस ने 1,370 यात्रियों को विभिन्न वजहों से उड़ान भरने की मंजूरी नहीं दी और इसपर दिए जाने वाले मुआवजे एवं सुविधाओं पर 1.36 करोड़ रुपये खर्च किए गए।

आंकड़ों से पता चलता है कि अप्रैल में कुल 32,314 उड़ानें रद्द हुईं जिसकी वजह से एयरलाइंस को मुआवजे एवं सुविधाओं पर 89.26 लाख रुपये खर्च करने पड़े।

पिछले महीने कुल 1,09,910 उड़ानें तय समय से देरी से रवाना हुईं। इससे जुड़ी यात्री सुविधाओं पर एयरलाइंस ने 1.35 करोड़ रुपये खर्च किए।

समय पर प्रदर्शन के मामले में अकासा एयर 89.2 प्रतिशत के साथ शीर्ष पर रही। इसके बाद एआईएक्स कनेक्ट (79.5 प्रतिशत), विस्तारा (76.2 प्रतिशत), इंडिगो (76.1 प्रतिशत), एयर इंडिया (72.1 प्रतिशत), स्पाइसजेट (64.2 प्रतिशत) और एलायंस एयर (49.5 प्रतिशत) का स्थान रहा।

पिछले महीने इंडिगो की बाजार हिस्सेदारी बढ़कर 60.6 प्रतिशत हो गई, जबकि एयर इंडिया की हिस्सेदारी बढ़कर 14.2 प्रतिशत हो गई।

हालांकि, विस्तारा और एआईएक्स कनेक्ट की बाजार हिस्सेदारी घटकर क्रमशः 9.2 प्रतिशत और 5.4 प्रतिशत रह गई।

एयर इंडिया, विस्तारा और एआईएक्स कनेक्ट तीनों ही एयरलाइंस टाटा समूह का हिस्सा हैं।

अप्रैल में अकासा एयर की बाजार हिस्सेदारी 4.4 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रही, वहीं स्पाइसजेट की बाजार हिस्सेदारी घटकर 4.7 प्रतिशत रह गई।

डीजीसीए ने कहा, ‘‘जनवरी-अप्रैल के दौरान घरेलू एयरलाइंस से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या 523.46 लाख थी, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह संख्या 503.93 लाख थी। इस तरह 3.88 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि और 2.42 प्रतिशत की मासिक वृद्धि दर्ज की गई।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी