जरुरी जानकारी | घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या जनवरी में दोगुना होकर 1.25 करोड़ पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू उड़ानों के यात्रियों की संख्या जनवरी में दोगुना होकर 1.25 करोड़ पर पहुंच गई। सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। पिछले साल जनवरी में घरेलू उड़ानों के यात्रियों की संख्या 64.08 लाख रही थी।

मुंबई, 20 फरवरी घरेलू उड़ानों के यात्रियों की संख्या जनवरी में दोगुना होकर 1.25 करोड़ पर पहुंच गई। सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। पिछले साल जनवरी में घरेलू उड़ानों के यात्रियों की संख्या 64.08 लाख रही थी।

जनवरी में घरेलू बाजार में इंडिगो की बाजार हिस्सेदारी घटकर 54.6 प्रतिशत रह गई। यह लगातार पांचवां महीना है जब इंडिगो की बाजार हिस्सेदारी कम हुई है। पिछले महीने में इंडिगो ने 68.47 लाख यात्रियों को सेवाएं दी थीं। पिछले साल अगस्त में घरेलू बाजार में इंडिगो की बाजार हिस्सेदारी 59.72 प्रतिशत थी।

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के आंकड़ों के अनुसार, उड़ानों में समस्या, सामान के मुद्दे और कर्मचारियों के व्यवहार को लेकर समीक्षाधीन महीने में दिसंबर की तुलना में अधिक शिकायतें मिलीं।

जनवरी में एयर इंडिया और विस्तार के घरेलू उड़ानों के यात्रियों की संख्या क्रमश: 11.55 लाख और 11.05 लाख रही। इनकी बाजार हिस्सेदारी क्रमश: 9.2 प्रतिशत और 8.8 प्रतिशत रही।

समीक्षाधीन महीने में किफायती सेवाएं देने वाली गो फर्स्ट के यात्रियों की कुल संख्या 10.53 लाख रही, जबकि एयरएशिया इंडिया के यात्रियों की संख्या 9.30 लाख रही। स्पाइसजेट की उड़ानों से इस दौरान 9.14 लोगों ने यात्रा की।

टाटा समूह की एयरलाइंस....एयर इंडिया, विस्तार और एयरएशिया इंडिया के घरेलू उड़ानों के यात्रियों की संख्या जनवरी में सामूहिक रूप से 32.30 लाख रही। इनकी बाजार हिस्सेदारी 26 प्रतिशत रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी