ओडिशा में कोविड-19 मरीजों के इलाज के बाद डॉक्टरों, नर्सों को 14 दिन पृथक रखा जा रहा है : अधिकारी

विकास आयुक्त एस सी मोहापात्र ने बृहस्पतिवार को बताया कि कोरोना वायरस मरीजों के इलाज के लिए चिह्नित अस्पतालों में स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा का प्रबंध किया गया है और इस वायरस के संदिग्ध या पुष्ट मरीजों की देखभाल कर रहे कर्मियों को निजी सुरक्षा उपकरण (पीपीई) दिए गए हैं।

जमात

भुवनेश्वर, 17 अप्रैल ओडिशा में कोविड-19 अस्पतालों में डॉक्टरों, नर्सों तथा सभी स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को मरीजों की देखभाल करने के बाद 14 दिनों के लिए पृथक रखा गया है।

विकास आयुक्त एस सी मोहापात्र ने बृहस्पतिवार को बताया कि कोरोना वायरस मरीजों के इलाज के लिए चिह्नित अस्पतालों में स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा का प्रबंध किया गया है और इस वायरस के संदिग्ध या पुष्ट मरीजों की देखभाल कर रहे कर्मियों को निजी सुरक्षा उपकरण (पीपीई) दिए गए हैं।

उन्होंने बताया, ‘‘अभी राज्य में कोविड-19 के इलाज के लिए 24 अस्पताल हैं। 11 और अस्पताल चिह्नित किए जाएंगे और ये 20 अप्रैल से काम शुरू करेंगे। डॉक्टर, नर्स एक महीने में 15 दिन काम कर रहे हैं और उनके रहने की व्यवस्था की गई है। उनके भोजन और अन्य आवश्यकताओं का भी ध्यान रखा गया है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘14 या 15 दिन काम करने के बाद उन्हें फिर से सेवाएं देने से पहले इतने ही समय के लिए पृथक रखा जा रहा है।’’

मोहापात्रा ने बताया कि सभी स्वास्थ्य देखभाल सेवा प्रदाताओं को घर नहीं लौटने या इस अवधि के दौरान अपने परिवार के सदस्यों के संपर्क में नहीं आने के लिए कहा गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘अस्पताल कर्मचारियों के लिए होटलों और हॉस्टलों में रहने की व्यवस्था की गई है। उनके लिए अन्य केंद्र भी बनाए जा रहे हैं। इन पेशेवरों को कोविड-19 के मरीजों से निपटने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।’’

ओडिशा में अभी तक कोरोना वायरस के 60 मामले सामने आए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट