देश की खबरें | डॉक्टर की हत्या: भाजपा कार्यकर्ताओं को कोलकाता में विरोध रैली निकालने से ‘रोका’ गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि उसके कार्यकर्ताओं को पिछले सप्ताह शहर के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक महिला चिकित्सक की मौत के विरोध में कोलकाता में रैली निकालने से रोका गया।

कोलकाता, 16 अगस्त भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि उसके कार्यकर्ताओं को पिछले सप्ताह शहर के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक महिला चिकित्सक की मौत के विरोध में कोलकाता में रैली निकालने से रोका गया।

पार्टी के एक नेता ने बताया कि उत्तर कोलकाता के श्यामबाजार चौराहे पर लगाए गए मंच को पुलिस ने हटा दिया।

भाजपा के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया और लालबाजार पुलिस मुख्यालय में केंद्रीय हवालात में ले जाया गया।

पुलिस अधिकारी इसपर टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं थे।

अग्निमित्रा पॉल, एक विधायक और रुद्रनील घोष जैसे भाजपा के कई नेता प्रदर्शन में भाग लेने के लिए श्यामबाजार में एकत्र हुए।

महानगर के उत्तरी बाहरी इलाके नगर बाजार में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

बृहस्पतिवार को सुबह अज्ञात बदमाशों ने आरजी कर अस्पताल के एक हिस्से में तोड़फोड़ की। नौ अगस्त को मेडिकल प्रतिष्ठान के सेमिनार कक्ष में एक महिला स्नातकोत्तर प्रशिक्षु चिकित्सक की कथित तौर पर बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई।

यह तोड़फोड़ उस समय हुई जब चिकित्सक की हत्या के विरोध में राज्य के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं ने मध्य रात्रि में विरोध प्रदर्शन किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ganesh Chaturthi 2026 Marathi Wishes: गणेश चतुर्थी की धूम! इन खास मराठी संदेशों और कोट्स के जरिए अपनों को कहें 'गणेश चतुर्थीच्या हार्दिक शुभेच्छा'

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड