विदेश की खबरें | इंग्लैंड में डॉक्टरों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर तीन दिवसीय हड़ताल शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. डॉक्टरों का वेतन के स्तर को लेकर ब्रिटिश सरकार के साथ लंबे समय से विवाद जारी है। ब्रिटेन की सरकारी स्वामित्व वाली राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) में मरीजों से कहा गया है कि अस्तपालों में कामकाज कुछ प्रभावित होगा क्योंकि हजारों नियुक्तियां और प्रक्रियाएं स्थगित या रद्द कर दी जाएंगी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

डॉक्टरों का वेतन के स्तर को लेकर ब्रिटिश सरकार के साथ लंबे समय से विवाद जारी है। ब्रिटेन की सरकारी स्वामित्व वाली राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) में मरीजों से कहा गया है कि अस्तपालों में कामकाज कुछ प्रभावित होगा क्योंकि हजारों नियुक्तियां और प्रक्रियाएं स्थगित या रद्द कर दी जाएंगी।

हड़ताल सुबह सात बजे शुरू हुई और यह शनिवार की सुबह तक चलेगी।

डॉक्टर 35 प्रतिशत वेतन वृद्धि की मांग कर रहे हैं। सरकार हालांकि जूनियर डॉक्टरों को औसतन 8.8 प्रतिशत की वेतन वृद्धि की पेशकश कर रही है और प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने संकेत दिया है कि इससे अधिक की पेशकश नहीं की जायेगी।

एनएचएस सदस्यों ने इस बात को लेकर ‘‘निराशा’’ व्यक्त की कि डॉक्टरों का प्रतिनिधित्व करने वाले ब्रिटिश मेडिकल एसोसिएशन और सरकार के बीच बातचीत विफल हो गई है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\