डॉक्टरों के पास, हेल्पलाइन पर कोरोना से संबंधित सवालों की झड़ी, कई गंभीर तो कुछ बेवकूफाना

आपात स्थिति को छोड़कर लक्षणों की शारीरिक जांच न करवा कर, टेलीफोन पर ही सवाल पूछे जा रहे हैं और डॉक्टर कोरोना वायरस की चपेट में आने से बचने के लिए घबराहट में किए जा रहे मरीजों के सवाल का जवाब देने में व्यस्त हैं।

जमात

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल देश में कोरोना वायरस प्रकोप के मद्देनजर डॉक्टरों के पास लोगों के उत्सुकता भरे सवालों की बाढ़ आ गई है जिनमें कई बार गंभीर सवाल पूछे जाते हैं तो कई बार बेहद बेवकूफाना प्रश्न भी पूछे जा रहे हैं।

आपात स्थिति को छोड़कर लक्षणों की शारीरिक जांच न करवा कर, टेलीफोन पर ही सवाल पूछे जा रहे हैं और डॉक्टर कोरोना वायरस की चपेट में आने से बचने के लिए घबराहट में किए जा रहे मरीजों के सवाल का जवाब देने में व्यस्त हैं।

क्लिनिक और अस्पतालों में आमतौर पर लगने वाली कतार भले ही न दिख रही हो लेकिन डॉक्टर पहले की ही तरह व्यस्त हैं और टेलीविजन, अस्पतालों और सोशल मीडिया पर हेल्पलाइन सवालों से पटी पड़ी हैं।

डॉक्टरों का कहना है कि सवाल कई हैं और चौंकाने वाले भी हैं।

आम सवाल लक्षण और रोकथाम से जुड़े हुए हैं- “क्या गर्मी से कोरोना वायरस मर जाएगा?”, “क्या बाहर का खाना या मांसाहारी खाना खाने से बचना चाहिए?”, ‘‘क्या सिगरेट पीने से ठीक होने की संभावना कम हो जाती है?”, ‘‘क्या मास्क उपयोगी हैं?”, “क्या सैनेटाइजर साबुन से बेहतर हैं?”, ‘‘मेरे परिवार के बुजुर्गों पर खतरा ज्यादा है?”

और कई बार यह घबराहट मासूमी या बेवकूफी भरे सवाल लेकर आती है जिसका जवाब देने में डॉक्टर जूझते नजर आते हैं - “क्या चीन से आने वाले पत्र से संक्रमण फैल सकता है?”, ‘‘क्या चीन में बने उत्पादों से हमें कोविड-19 का संक्रमण हो सकता है?’’, “क्या गर्म पानी पीने से वायरस मर जाएगा?”, “क्या भारतीय अन्य के मुकाबले कोरोना वायरस से ज्यादा प्रतिरक्षित हैं?”, “क्या टाइल्स वाले घरों में जोखिम ज्यादा है?”, “दाढ़ी और मूंछ रखने वाले लोगों में बीमारी का खतरा ज्यादा है?”, “क्या धूप सेकने से वायरस मर जाएगा?”

गोवा के पोर्टिया मेडिकल के निदेशक विशाल सहगल ने कहा कि तीन मार्च से शुरू हुई उनकी व्हाट्सऐप चैटबोट सेवा को करीब 16 देशों से 15 लाख से ज्यादा सवाल प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा, उन्हें हर दिन उनकी हेल्पलाइन पर कोविड-19 से संबंधित 100 से ज्यादा पूछे जाते हैं।

सहगल ने पीटीआई- को बताया, “लोगों में कोविड-19 को लेकर बहुत घबराहट और संदेह है। ये अधिकतर वायरस क्या है, यह कैसे काम करता है और क्या सुरक्षात्मक कदम उठाए जाने चाहिए से जुड़े हैं। लक्षण नजर आने पर क्या किया जा सकता है, इस बारे में बहुत सवाल पूछे जाते हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट