विदेश की खबरें | संक्रामक रोगों पर नियंत्रण के लिए उल्लेखनीय काम करनेवाले भारतीय मूल के डॉक्टर का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. हवाई यात्रा के दौरान फैलने वाले संक्रामक रोगों पर नियंत्रण के लिए उल्लेखनीय कार्य करनेवाले भारतीय मूल के डॉक्टर जरनैल सिंह का निधन हो गया है। वह 67 वर्ष के थे।

सिंगापुर, 17 फरवरी हवाई यात्रा के दौरान फैलने वाले संक्रामक रोगों पर नियंत्रण के लिए उल्लेखनीय कार्य करनेवाले भारतीय मूल के डॉक्टर जरनैल सिंह का निधन हो गया है। वह 67 वर्ष के थे।

सिंह सिंगापुर के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएएएस) से संबंधित नागरिक उड्डयन चिकित्सा बोर्ड के पहले अध्यक्ष थे और उन्होंने कई अन्य स्थानीय एवं वैश्विक विमानन चिकित्सा संगठनों का नेतृत्व किया था।

उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं।

‘स्ट्रेटस टाइम्स’ की एक खबर के अनुसार सिंह ने 2003 में ‘सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम (सार्स) महामारी के दौरान अंतरराष्ट्रीय प्रयासों का समन्वय किया था।

सिंह का निधन छह फरवरी को सिंगापुर में हुआ। उनके निधन पर पूरे विश्व में विमानन और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

टैन टॉक सेंग अस्पताल से संबद्ध प्रोफेसर चियू चिन हिन ने कहा कि डॉक्टर सिंह ने सिंगापुर में विमानन चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और विशेषज्ञ परामर्श के लिए पूरे विश्व में उनका सम्मान किया जाता था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू