देश की खबरें | चिकित्सक हत्या मामला : तृणमूल और भाजपा कोलकाता में प्रदर्शन करेंगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला चिकित्सक के कथित बलात्कार और हत्या की घटना के विरोध में कोलकाता में शुक्रवार को कई राजनीतिक दल और नागरिक समाज संगठन के सदस्य सड़कों पर उतरेंगे।

कोलकाता, 30 अगस्त आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला चिकित्सक के कथित बलात्कार और हत्या की घटना के विरोध में कोलकाता में शुक्रवार को कई राजनीतिक दल और नागरिक समाज संगठन के सदस्य सड़कों पर उतरेंगे।

कोलकाता में महिला चिकित्सक को न्याय दिलाने की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन तीसरे सप्ताह भी जारी हैं। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दोनों ही इस मामले पर प्रदर्शन करेंगी।

राज्य महिला आयोग की कथित निष्क्रियता से हताश भाजपा की महिला इकाई की सदस्य आयोग के कार्यालय तक मार्च करेंगी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि महिला मोर्चा की सदस्य कार्यालय को बाहर से बंद करेंगी।

भाजपा शुक्रवार को दूसरे दिन भी एस्प्लेनेड में धरना देगी। वह इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग कर रही है।

इस बीच, तृणमूल ने राज्य के हर कॉलेज में प्रदर्शन करने का फैसला किया है। वह केंद्र सरकार से बलात्कारियों के लिए मृत्युदंड संबंधी कानून पारित करने की मांग करेगी।

कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सेमिनार कक्ष में नौ अगस्त को प्रशिक्षु महिला चिकित्सक का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\