देश की खबरें | महाराष्ट्र के पुणे में पत्नी के बाल काटने, मारपीट करने के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पुणे शहर में तीखी बहस के बाद अपनी पत्नी के चाकू से कथित तौर पर बाल काटने और उस पर हमला करने के आरोप में 38 वर्षीय एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुणे, 10 अगस्त महाराष्ट्र के पुणे शहर में तीखी बहस के बाद अपनी पत्नी के चाकू से कथित तौर पर बाल काटने और उस पर हमला करने के आरोप में 38 वर्षीय एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

विश्रांतवाड़ी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना रविवार देर रात उस समय हुई, जब शहर के धनोरी इलाके में डॉक्टर दंपति के बीच उनके घर पर कहासुनी हो गई।

उन्होंने बताया कि आरोपी नशे की हालत में घर आया था और पत्नी द्वारा अपनी बहन की शादी में शामिल होने की बात कहने के बाद उसने उससे झगड़ा किया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने गुस्से में आकर चाकू उठा लिया और उसके बाल काट दिए, इसके पहले उसकी पीठ पर वार किया।

अधिकारी ने बताया कि महिला ने सोमवार को पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी को आईपीसी की धारा 326 के तहत गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

How And Where To Watch India National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team 1st ODI Match Live Streaming: यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज पहले वनडे मैच का लाइव लुत्फ

India vs West Indies 1st ODI Match Preview: तिरुवनंतपुरम में कल खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

India vs West Indies, 1st ODI Match Greenfield International Stadium Pitch Report: तिरुवनंतपुरम में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

India vs West Indies 1st ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज पहला वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी