देश की खबरें | घरों में ऑक्सीजन और जीवनरक्षक दवाओं का अनावश्यक भण्डारण न करें : मिश्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने लोगों से अपील की है कि वे घरों में ऑक्सीजन और जीवन रक्षक दवाइयों का अनावश्यक भण्डारण न करें।

जयपुर, 27 अप्रैल राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने लोगों से अपील की है कि वे घरों में ऑक्सीजन और जीवन रक्षक दवाइयों का अनावश्यक भण्डारण न करें।

कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच मिश्र ने लोगों से यह अपील की है। उन्होंने लोगों से कहा है कि वे अपने घरों में ऑक्सीजन और जीवन रक्षक दवाइयों का अनावश्यक भण्डारण न करें, ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर ऑक्सीजन उपलब्ध करवाकर उनकी जान बचायी जा सके।

इसके साथ् ही मिश्र ने राज्य के विधायकों, सांसदों, अधिकारियों, चैरिटेबल संस्थाओं, धार्मिक संस्थाओं से अपील की है कि कोरोना महामारी से बचाव इंतजामों के लिए प्रशासन का सहयोग करें और प्रदेश के उपलब्ध संसाधनों का योजनाबद्ध तरीके से प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने में मदद कर आम जन को राहत प्रदान करें।

राजभवन प्रवक्ता के अनुसार, मिश्र ने इस बारे में राज्य के सभी विधायकों और सांसदों को पत्र लिखकर उन्हें प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर कोरोना वायरस से बचाव और आम जन को राहत पहुंचाने के प्रयास किए जाने का अनुरोध किया है।

मिश्र ने सभी दलों को संकट की इस घड़ी में एकमत होकर कार्य करने का अनुरोध करते हुए प्रमुख सामाजिक संस्थाओं, चैरिटेबल ट्रस्ट, सामाजिक संगठन, रेडक्रॉस, एन.सी.सी., एन.एस.एस., स्काउट गाइड आदि के सहयोग से इस महामारी की रोकथाम के लिए नागरिकों को जागरूक करने पर भी जोर दिया है। उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र के कोरोना संक्रमित व्यक्तियों तक यह संदेश पहुंचाया जाए कि कोविड से संक्रमित अधिकतम व्यक्ति स्वस्थ हो रहे हैं ताकि उनका मनोबल बढ़ सके।

राज्यपाल ने जन प्रतिनिधियों को आम जन को टीकाकरण के लिए जागरूक करने और अधिकाधिक लोगों के टीकाकरण को सुनिश्चित किए जाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रयास यह हो कि एक भी पात्र व्यक्ति टीके से वंचित नहीं रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट