रमजान में घर पर ही करें इबादत और इफ्तार : नकवी

नकवी की ओर जारी बयान के मुताबिक उन्होंने अपने दफ्तर पहुंचकर मुस्लिम समाज के कई धर्मगुरुओं, संगठनों के प्रतिनिधियों और राज्य वक्फ बोर्डों के पदाधिकारियों से फोन पर बातचीत और फिर यह अपील जारी की।

जमात

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सोमवार को मुस्लिम समुदाय से आह्वान किया कि कोरोना संकट को ध्यान में रखते हुए कुछ दिनों बाद शुरू हो रहे रमजान के पवित्र महीने के दौरान लोग लॉकडाउन एवं सामाजिक दूरी (सोशल डिस्टेंसिंग) बनाए रखने का पूरी तरह पालन करें और अपने घरों में ही इबादत व इफ्तार करें।

नकवी की ओर जारी बयान के मुताबिक उन्होंने अपने दफ्तर पहुंचकर मुस्लिम समाज के कई धर्मगुरुओं, संगठनों के प्रतिनिधियों और राज्य वक्फ बोर्डों के पदाधिकारियों से फोन पर बातचीत और फिर यह अपील जारी की।

उन्होंने कहा कि लोग ''तराबी'' भी अपने घरों में पढ़े। तराबी रमजान के महीने में पढ़ी जाने वाली विशेष नमाज है।

भारत में रमजान की शुरूआत 24 अथवा 25 अप्रैल से होगी।

नकवी ने बताया, ''केंद्रीय वक्फ परिषद के माध्यम से सभी राज्य वक्फ बोर्डों को निर्देशित किया गया है कि रमजान के पवित्र महीने में लॉकडाउन एवं सामाजिक दूरी बनाए रखने के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराएं।''

उनके मुताबिक किसी भी धार्मिक स्थल पर लोगों के इकट्ठा होने से रोकने के प्रभावी उपाय करने होंगे। सभी धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों एवं स्थानीय प्रशासन की इस कार्य में मदद लेनी व देनी चाहिए।

नकवी ने कहा, ''पिछले दिनों शब-ए-बारात के मौके पर राज्य वक्फ बोर्डों के प्रयासों और सामाजिक एवं धार्मिक लोगों के सकारात्मक कोशिशों से भारतीय मुसलमानों ने अपने घरों पर ही इबादत की और अन्य धार्मिक कार्यों को पूरा किया। भारतीय मुसलमानों ने कोरोना के कहर को ध्यान में रखकर लॉकडाउन का जिस ईमानदारी के साथ पालन किया, वह सराहनीय है।''

नकवी ने कहा कि भारत में भी लाखों मस्जिद, दरगाहें, इमामबाड़े, ईदगाहें, मदरसे एवं अन्य धार्मिक स्थल हैं जहां रमजान में इबादत, तराबी, इफ़्तार आदि का आयोजन होता है और वहां बड़ी संख्या में लोगों के इकट्ठा होने की परंपरा रही है। लेकिन कोराना के कहर के चलते देश भर में लॉकडाउन केन्द्र एवं सभी राज्यों सरकारों द्वारा लागू किया गया है जिसका इस बार सभी को पालन करना है।

नकवी ने कहा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर लॉकडाउन एवं सामाजिक दूरी बनाए रखने का देश गंभीरता से पालन कर रहा है। हमारी किसी भी तरह की लापरवाही हमारे परिवार, पूरे समाज और मुल्क के लिए परेशानी बढ़ा सकती है। हमें करोना को शिकस्त देने के लिए सरकारी दिशानिर्देशों का पूरी ईमानदारी से पालन करना चाहिए।''

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट