देश की खबरें | द्रमुक प्रमुख स्टालिन ने नए सदस्यों के पंजीकरण के अभियान की शुरुआत की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एवं द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष एम के स्टालिन ने 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के नए सदस्यता अभियान ‘ओरानियिल तमिलनाडु’ की रविवार को शुरुआत की।

मदुरै, एक जून तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एवं द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष एम के स्टालिन ने 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के नए सदस्यता अभियान ‘ओरानियिल तमिलनाडु’ की रविवार को शुरुआत की।

स्टालिन ने पार्टी की आम परिषद की बैठक में एक प्रस्ताव पेश किया जिसमें घर-घर जाकर अभियान चलाने और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं अधिकारों की रक्षा के लिए उसके संघर्ष के बारे में लोगों को बताने का संकल्प लिया गया।

पार्टी ने प्रत्येक मतदान केंद्र पर कम से कम 30 प्रतिशत मतदाताओं को सदस्य के रूप में पंजीकृत करने का लक्ष्य रखा और प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया गया।

स्टालिन ने कहा कि हर घर में कम से कम एक व्यक्ति द्रविड़ मॉडल सरकार की कल्याणकारी योजना का लाभार्थी है जो ‘‘सबके लिए सबकुछ’’ की नीति पर काम करती है, इसलिए यह जरूरी है कि तमिलनाडु के सभी परिवार एकजुट होकर 2026 के विधानसभा चुनाव के लिए एक छत्र के नीचे साथ आएं।

पार्टी प्रमुख द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव में कहा गया, ‘‘यह आम परिषद सदस्यता पंजीकरण अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लेती है ताकि किसी भी तरह का समझौता किए बिना तमिलनाडु के अधिकारों की रक्षा की जा सके।’’

उन्होंने इस अभियान का नाम ‘ओरानियिल तमिलनाडु’ रखा, जिसका मोटे तौर पर अनुवाद ‘राज्य का एक टीम के रूप में एक साथ आना’ या ‘तमिलनाडु का एक खेमे में शामिल होना’ है।

प्रस्ताव में कहा गया, ‘‘यह आम परिषद संकल्प लेती है कि निर्वाचन क्षेत्र के पर्यवेक्षक और जिला सचिव नयी सदस्यता पंजीकरण पहल की निगरानी करेंगे और इसे सफल बनाएंगे।’’

बैठक मेलुर रोड पर उथांगुडी में 20 एकड़ में फैली एक जगह पर आयोजित की गई थी और इसे चेन्नई शहर में द्रमुक मुख्यालय ‘अन्ना अरिवलयम’ की तर्ज पर बनाया गया था। बैठक के आयोजन के मद्देनजर मदुरै और उसके आसपास के 60 किलोमीटर के दायरे में द्रमुक के झंडे लहराए गए।

द्रमुक ने बताया कि उसके मदुरै उत्तर जिला सचिव और वाणिज्यिक कर मंत्री पी मूर्ति ने इस भव्य बैठक की व्यवस्था की।

मुख्यमंत्री स्टालिन ने 31 मई को यहां पहुंचने के बाद 22 किलोमीटर लंबे रोड शो का नेतृत्व किया और न्यू जेल रोड पर मदुरै के पूर्व महापौर एस मुथु की कांस्य प्रतिमा का अनावरण भी किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट