देश की खबरें | द्रमुक ने वन्नियार समुदाय का आरक्षण खत्म किए जाने का जिम्मेदार अन्नाद्रमुक को बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के जलसंसाधन मंत्री दुरईमुरुगन ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि कानून विशेषज्ञों से सलाह करने के बाद तमिलनाडु सरकार वन्नियार समुदाय का आंतरिक आरक्षण रद्द किए जाने के मुद्दे पर आगे के कदम पर फैसला करेगी।

चेन्नई, 31 मार्च तमिलनाडु के जलसंसाधन मंत्री दुरईमुरुगन ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि कानून विशेषज्ञों से सलाह करने के बाद तमिलनाडु सरकार वन्नियार समुदाय का आंतरिक आरक्षण रद्द किए जाने के मुद्दे पर आगे के कदम पर फैसला करेगी।

मंत्री ने कहा कि उचित मौलिक आंकड़ों के बगैर पूर्ववर्ती अन्नाद्रमुक सरकार ने जल्दीबाजी में वन्नियार समुदाय को आंतरिक आरक्षण दिया था और यह सबकुछ विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक कारणों से किया गया था।

दुरईमुरुगन ने एक बयान में कहा कि सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद आंकड़ों के मद्देनजर उच्चतम न्यायालय ने वन्नियार समुदाय को आंतरिक आरक्षण देने के कानून को रद्द कर दिया।

इस पृष्ठभूमि में मंत्री ने कहा कि तमिलनाडु सरकार कानूनी विशेषज्ञों से चर्चा करने के बाद वन्नियार समुदाय को आंतरिक आरक्षण देने पर आगे के कदम पर फैसला लेगी।

इस फैसले पर प्रतिक्रिया जताते हुए पीएमके के संस्थापक एस. रामदास ने कहा कि फैसले में स्पष्ट किया गया है कि स्पष्ट आंकड़ों के आधार पर तमिलनाडु पिछड़ा वर्ग आयोग वन्नियार समुदाय को आंतरिक आरक्षण देने की सिफारिश कर सकता है।

पीएमके नेता ने कहा कि इसके आधार पर सरकार सरकार विधानसभा में नया विधेयक लाकर उन्हें आरक्षण दे सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\