जरुरी जानकारी | कम आय वाले आवास खंड में कदम नहीं रखेगी डीएलएफ : चेयरमैन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रियल्टी कंपनी डीएलएफ के चेयरमैन राजीव सिंह ने कहा कि कम आय या किफायती आवास खंड एक बहुत अधिक ध्यान देने वाला निर्माण कार्य है और कंपनी इसमें कदम नहीं रखेगी।

नयी दिल्ली, 27 मई रियल्टी कंपनी डीएलएफ के चेयरमैन राजीव सिंह ने कहा कि कम आय या किफायती आवास खंड एक बहुत अधिक ध्यान देने वाला निर्माण कार्य है और कंपनी इसमें कदम नहीं रखेगी।

उन्होंने कहा कि कंपनी लक्जरी और उच्च मध्यम आय वाली आवासीय संपत्तियों के विकास पर ध्यान देना जारी रखेगी।

डीएलएफ के चेयरमैन ने विश्लेषकों के साथ एक सम्मेलन में कहा कि कंपनी कर्ज मुक्त होने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

सिंह ने कहा कि कंपनी किफायती आवास श्रेणी में नहीं जाएगा क्योंकि यह बहुत अधिक ध्यान देने वाली निर्माण गतिविधि है।

हालांकि, सिंह ने कहा कि न्यू गुरुग्राम में कंपनी की आवासीय परियोजनाएं मध्यम आय वाले आवास की श्रेणी में आती हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘इन अपार्टमेंट की कीमत एक से डेढ़ करोड़ रुपए है। कार्यलयों के नजदीक यह एक अच्छे अपार्टमेंट है। मुझे लगता है कि किसी भी मानदंड से 1 से 1.5 करोड़ रुपए वाले आवास को हम मध्यम आय वाले खंड के रूप में देखते है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Satta Bazar Favorite Team: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस