जरुरी जानकारी | डीएलएफ चालू वित्तवर्ष में करीब 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रमुख रियल्टी कंपनी डीएलएफ लिमिटेड अगले साल मार्च तक 19,710 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू करेगी। कंपनी ने मजबूत आवास मांग के कारण चालू वित्तवर्ष में लगभग 12,000 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग हासिल करने का लक्ष्य तय किया है।

नयी दिल्ली, 13 मई प्रमुख रियल्टी कंपनी डीएलएफ लिमिटेड अगले साल मार्च तक 19,710 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू करेगी। कंपनी ने मजबूत आवास मांग के कारण चालू वित्तवर्ष में लगभग 12,000 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग हासिल करने का लक्ष्य तय किया है।

डीएलएफ ने शुक्रवार को बताया कि उसकी बिक्री बुकिंग पिछले वित्त वर्ष में दोगुनी होकर रिकॉर्ड 15,058 करोड़ रुपये हो गई, जो 2021-22 में 7,273 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने अपनी आवास परियोजना ‘द आर्बर’ से 8,000 करोड़ रुपये कमाए। इस परियोजना को मार्च तिमाही के दौरान गुरुग्राम में शुरु किया गया था।

डीएलएफ के सीईओ अशोक त्यागी ने शनिवार को निवेशकों से बातचीत के दौरान कहा, ‘‘वित्तवर्ष 2022-23 के लिए बिक्री वास्तव में 10,000-11,000 करोड़ रुपये के बीच होनी चाहिए... वित्तवर्ष 2023-24 में हमें 11,000-12,000 करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान है।”

पिछले वित्तवर्ष में रिकॉर्ड बिक्री बुकिंग से उत्साहित होकर डीएलएफ ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 1.12 करोड़ वर्ग फुट क्षेत्र में 19,710 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू करने की तैयारी की है।

इस वित्तवर्ष में पेश होने वाली अधिकांश परियोजनाएं दिल्ली-एनसीआर और चेन्नई में आवासीय खंड में होंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई