खेल की खबरें | जोकोविच के पिता ने अपने बेटे का बचाव किया, अन्य खिलाड़ी को दोषी ठहराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. जोकोविच और उनकी पत्नी मंगलवार को पॉजिटिव पाए गए। सत्रह बार के ग्रैंडस्लैम विजेता ने इसके बाद एड्रिया टूर इवेंट्स के आयोजन के लिए आनलाइन माफी मांगी। इस टूर के अंतर्गत विभिन्न देशों के पेशेवर खिलाड़ियों ने सर्बिया और क्रोएशिया में मुकाबले खेले थे।

जोकोविच और उनकी पत्नी मंगलवार को पॉजिटिव पाए गए। सत्रह बार के ग्रैंडस्लैम विजेता ने इसके बाद एड्रिया टूर इवेंट्स के आयोजन के लिए आनलाइन माफी मांगी। इस टूर के अंतर्गत विभिन्न देशों के पेशेवर खिलाड़ियों ने सर्बिया और क्रोएशिया में मुकाबले खेले थे।

इन मैचों को स्टेडियम में हजारों दर्शकों ने देखा था और इस दौरान सामाजिक दूरी के नियमों का भी पालन नहीं किया गया था।

यह भी पढ़े | 24 जून का इतिहास: भारतीय क्रिकेट टीम ने बनाया न्यूनतम स्कोर का रिकार्ड, जानें इस तारीख से जुड़ीं अन्य ऐतिहासिक घटनाएं.

जोकोविच के बड़बोले पिता ने टूर को रद्द किए जाने के लिए ग्रिगोर दिमित्रोव को जिम्मेदार ठहराया जो पिछले कुछ दिनों में पॉजिटिव पाए गए तीन खिलाड़ियों में से एक हैं। हालांकि इस तरह कोई साक्ष्य नहीं है कि दिमित्रोव से यह वायरस दूसरों को फैला।

जोकोविच के पिता सरजान जोकोविच ने आरटीएल क्रोएशिया टीवी से कहा, ‘‘ऐसा क्यों हुआ? क्योंकि संभवत: वह व्यक्ति बीमार होकर आया था, किसे पता कहां से।’’

यह भी पढ़े | इंग्लैंड दौरे से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, क्रिकेटर मोहम्मद हफीज, वहाब रियाज समेत 7 और खिलाड़ी पाए गए कोरोना पॉजिटिव.

उन्होंने कहा, ‘‘यहां उसका परीक्षण नहीं हुआ, कहीं और उसका परीक्षण हुआ।’’

सरजान ने कहा, ‘‘उसने क्रोएशिया और सर्बिया में परिवार के रूप में हमें नुकसान पहुंचाया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस स्थिति के कारण कोई भी अच्छा महसूस नहीं कर रहा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Gold Rate Today, March 01, 2026: उतार-चढ़ाव के बीच सोने की कीमत में स्थिरता, जानें दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में 22K और 24K के आज के ताज़ा भाव

Weather Forecast Today: उत्तर और मध्य भारत में गर्मी का असर शुरू, पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की संभावना; जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

Ayatollah Ali Khamenei Dies: अमेरिका के दावे के बीच ईरानी स्टेट मीडिया की पुष्टि, US-इज़रायल के हमले में ईरान के ‘सुप्रीम लीडर’ खामेनेई की मौत

\