खेल की खबरें | जोकोविच की इटालियन ओपन में संघर्षपूर्ण जीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इस क्ले कोर्ट टूर्नामेंट में सातवां खिताब जीतने की कवायद में लगे जोकोविच ने एच्चेवेरी 7-6 (5), 6-2 से हराया। जोकोविच दाहिनी कोहनी में चोट के कारण तीन सप्ताह बाद कोर्ट पर वापसी कर रहे हैं।

इस क्ले कोर्ट टूर्नामेंट में सातवां खिताब जीतने की कवायद में लगे जोकोविच ने एच्चेवेरी 7-6 (5), 6-2 से हराया। जोकोविच दाहिनी कोहनी में चोट के कारण तीन सप्ताह बाद कोर्ट पर वापसी कर रहे हैं।

जोकोविच का अगला मुकाबला ग्रिगोर दिमित्रोव से होगा, जिन्होंने स्टेन वावरिंका को 6-4, 7-6 (3) से हराया।

पुरुष वर्ग के अन्य मैचों में स्थानीय खिलाड़ी यानिक सिनर ने थानासी कोकिनाकिस को 6-1, 6-4 से, ऑस्ट्रेलियाई क्वालीफायर अलेक्सी पोपिरिन ने फेलिक्स ऑगर अलियासिम को 6-4, 4-6, 7-5 से, इटली के फैबियो फोगनिनी ने मिओमिर केकमानोविकच को 6-3, 7-6 (6) से और सातवीं वरीयता प्राप्त होल्गर रून ने आर्थर फिल्स को 6-3, 6-3 से हराया।

महिलाओं के वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त इगा स्वियातेक ने अनास्तासिया पाव्लुचेनकोवा को 6-0, 6-0 से हराकर रोम में अपना तीसरा खिताब जीतने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए।

अन्य मैचों में पाउला बडोसा ने पिछले साल की उपविजेता ओन्स जैबूर को 6-1, 6-4 से, नौवीं वरीयता प्राप्त मारिया सकारी ने बारबोरा स्ट्राइकोवा को 6-1, 6-3 से और करोलिना मुचोवा ने 18 वीं वरीयता प्राप्त मार्टिना ट्रेविसन को 3-6, 6-3, 7-5 से हराया।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\