खेल की खबरें | विंबलडन में खेल सकते हैं जोकोविच, टीकाकरण की जरूरत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को कोविड-19 का टीका नहीं लगाने के बावजूद विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट में अपने खिताब का बचाव करने का मौका दिया जाएगा क्योंकि ब्रिटेन में प्रवेश करने के लिये टीकाकरण आवश्यक नहीं है। ऑल इंग्लैंड क्लब के मुख्य कार्यकारी सैली बोल्टन ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

लंदन, 28 अप्रैल विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को कोविड-19 का टीका नहीं लगाने के बावजूद विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट में अपने खिताब का बचाव करने का मौका दिया जाएगा क्योंकि ब्रिटेन में प्रवेश करने के लिये टीकाकरण आवश्यक नहीं है। ऑल इंग्लैंड क्लब के मुख्य कार्यकारी सैली बोल्टन ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सर्बिया के रहने वाले 34 वर्षीय जोकोविच को टीकाकरण नहीं करने के कारण इस साल जनवरी में आस्ट्रेलिया से बाहर कर दिया गया था और वह आस्ट्रेलियाई ओपन में भाग नहीं ले पाये थे।

विंबडलन 27 जून से शुरू होगा। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट से पूर्व बोल्टन ने कहा, ‘‘निश्चित तौर टीकाकरण के लिये सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जाएगा लेकिन यह प्रतियोगिता में भाग लेने की शर्त नहीं होगी।’’

जोकोविच आस्ट्रेलियाई ओपन में अपने खिताब का बचाव नहीं कर पाये थे तथा 11 दिन तक चले कानूनी घटनाक्रम के बाद उन्हें देश छोड़ना पड़ा था। वह इसके बाद वह इंडियन वेल्स और मियामी जैसे टूर्नामेंट में भी नहीं खेल पाये थे क्योंकि किसी भी ऐसे विदेशी नागरिक को अमेरिका में प्रवेश की अनुमति नहीं है जिसने टीकाकरण नहीं करवाया हो।

अमेरिकी टेनिस संघ ने कहा कि वह अगस्त के आखिर में शुरू होने वाले यूएस ओपन के लिये कोविड-19 टीकाकरण से जुड़े सरकारी नियमों का पालन करेगा।

आस्ट्रेलिया में घटी घटना के बाद जोकोविच ने कहा था कि अगर अन्य ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में भाग लेने के लिये टीकाकरण अनिवार्य शर्त होती है तो वह उनसे बाहर रहने के लिये तैयार हैं।

अगला ग्रैंडस्लैम फ्रेंच ओपन है जो 22 मई से शुरू होगा। टूर्नामेंट की निदेशक एमिली मोरेस्मो ने पिछले महीने कहा था कि जोकोविच को पेरिस में अपने खिताब का बचाव करने से कोई नहीं रोकेगा।

फ्रेंच ओपन से पहले होने वाले क्ले कोर्ट टूर्नामेंट इटालियन ओपन ने भी कहा है कि जोकोविच अगले महीने होने वाले टूर्नामेंट में खेल सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू