खेल की खबरें | दिया चिताले ने दबंग दिल्ली को यूटीटी के फाइनल में पहुंचाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. युवा खिलाड़ी दिया चिताले ने अंतिम क्षणों में धैर्य बनाए रखते हुए 2018 की चैंपियन दबंग दिल्ली टीटीसी को शुक्रवार को यहां पदार्पण करने वाली अहमदाबाद एसजी पाइपर्स पर 8-6 से जीत दिलाकर अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश दिलाया।

चेन्नई, छह सितंबर युवा खिलाड़ी दिया चिताले ने अंतिम क्षणों में धैर्य बनाए रखते हुए 2018 की चैंपियन दबंग दिल्ली टीटीसी को शुक्रवार को यहां पदार्पण करने वाली अहमदाबाद एसजी पाइपर्स पर 8-6 से जीत दिलाकर अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश दिलाया।

साथियान ज्ञानसेकरन की अगुआई वाली दिल्ली की टीम शनिवार को खिताबी मुकाबले में मौजूदा चैंपियन एथलीड गोवा चैलेंजर्स से भिड़ेगी।

अहमदाबाद एसजी पाइपर्स ने पहले पुरुष एकल में लिलियन बार्डेट की सथियान पर 2-1 (11-4, 5-11, 11-5) की जीत से शानदार शुरुआत की।

ओरावन परनांग ने फॉर्म में चल रही दुनिया की 13वें नंबर की खिलाड़ी बर्नडेट स्ज़ोक्स को 3-0 (11-7, 11-9, 11-9) से हराकर दबंग दिल्ली टीटीसी को 4-2 की बढ़त दिलाई।

अहमदाबाद एसजी पाइपर्स ने बर्नडेट और मानुष शाह की जोड़ी को मिश्रित युगल मैच में 3-0 (11-9, 11-7, 11-9) से हराकर बढ़त हासिल कर ली। एंड्रियास लेवेंको ने दूसरे पुरुष एकल में मानुष को 2-1 (11-8, 10-11, 11-8) से हरा दिया।

अब मुकाबला 6-6 से बराबर होने के बाद यह दूसरे महिला एकल तक पहुंच गया। दिया ने अहमदाबाद एसजी पाइपर्स की रीथ रिश्या पर 2-0 (11-8, 11-4) की आसान जीत के साथ दबंग दिल्ली टीटीसी के लिए फाइनल का टिकट सुनिश्चित किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड