देश की खबरें | दीवाली आने को है, पर राजस्थान के कई इलाकों में पड़ रही है गर्मी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश भर में इसी सप्ताह दिवाली का त्यौहार मनाया जायेगा लेकिन, राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में दिन में गर्मी का दौर जारी है जहां अधिकतम तापमान 35 से 40.5 डिग्री सेल्सियस तक बना हुआ है। मौसम केंद्र के अनुसार इसकी वजह पाकिस्तान एवं बलूचिस्तान से आने वाली गर्म हवाएं हैं।

जयपुर, 28 अक्टूबर देश भर में इसी सप्ताह दिवाली का त्यौहार मनाया जायेगा लेकिन, राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में दिन में गर्मी का दौर जारी है जहां अधिकतम तापमान 35 से 40.5 डिग्री सेल्सियस तक बना हुआ है। मौसम केंद्र के अनुसार इसकी वजह पाकिस्तान एवं बलूचिस्तान से आने वाली गर्म हवाएं हैं।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार अक्टूबर महीना खत्म होने को है लेकिन राज्य के कई शहरों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 7 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

इसके अनुसार रविवार को सीमावर्ती बाड़मेर में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रहा। बीकानेर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जैसलमेर, जोधपुर, जालौर, फलोदी में यह 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि इस गर्मी का कारण पश्चिमी हवा है।

आमतौर पर मध्य अक्टूबर के बाद राजस्थान में हवा की दिशा उत्तर-पश्चिमी हो जाती है, जिसके कारण राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में हल्की ठंड शुरू हो जाती है। वर्तमान में राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में पाकिस्तान, बलूचिस्तान से हवा आ रही है, जो अपेक्षाकृत गर्म है।

कल अजमेर, जयपुर, जोधपुर और बीकानेर में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक तथा कोटा और उदयपुर में सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।

हालांकि प्रदेश में न्यूनतम तापमान घटने लगा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\