देश की खबरें | दिव्यांश ने एशियाई एयरगन चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण, किरण जाधव को मिला रजत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय निशानेबाजों ने कोरिया के डेइगू में शुक्रवार को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर 15वें एशियाई एयरगन चैम्पियनशिप अपने अभियान की सकारात्मक शुरुआत की।

नयी दिल्ली, 11 नवंबर भारतीय निशानेबाजों ने कोरिया के डेइगू में शुक्रवार को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर 15वें एशियाई एयरगन चैम्पियनशिप अपने अभियान की सकारात्मक शुरुआत की।

पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल जूनियर स्पर्धा में ओलंपियन दिव्यांश सिंह पंवार ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि किरण अंकुश जाधव ने इसी स्पर्धा के सीनियर प्रतियोगिता में रजत पदक अपने नाम किया।

श्री कार्तिक सबरी राज रविशंकर ने जूनियर पुरुष एयर राइफल में कांस्य पदक जीता।

दिव्यांश ने 260.7 के स्कोर के साथ रैंकिंग राउंड में शीर्ष पर रहने के बाद स्वर्ण पदक मैच में स्थानीय दावेदार बंग सेंघो को 17-9 से हराया।

श्री कार्तिक ने 258.8 के स्कोर के साथ सेंघो  के बाद तीसरे स्थान पर रहे।

पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल में किरण अंकुश जाधव 262.4 के स्कोर के साथ रैंकिंग राउंड में दूसरे स्थान के साथ फाइनल में पहुंचे।

स्वर्ण पदक की भिड़ंत में किरण को कोरिया के पार्क हाजुन ने 10-16 से हराया।

इस स्पर्धा में मौजूदा विश्व चैम्पियन रुद्राक्ष पाटिल 260.2 अंक के साथ चौथे और अर्जुन बबुता सातवें स्थान पर रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट