खेल की खबरें | दिविज शरण मरे रिवर ओपन के अगले दौर में, बोपन्ना बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय टेनिस खिलाड़ी दिविज शरण और उनके जोड़ीदार इगोर जेलेने ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वियों को शिकस्त दी जबकि हमवतन रोहन बोपन्ना अपने जोड़ीदार के साथ मरे रिवर ओपन से बाहर हो गये।

मेलबर्न, तीन फरवरी भारतीय टेनिस खिलाड़ी दिविज शरण और उनके जोड़ीदार इगोर जेलेने ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वियों को शिकस्त दी जबकि हमवतन रोहन बोपन्ना अपने जोड़ीदार के साथ मरे रिवर ओपन से बाहर हो गये।

शरण और उनके स्लोवाकियाई जोड़ीदार ने पहले सेट में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए अर्जेंटीना के गुलीरेमो दुरान और स्पेन के एलबर्ट रामोस-विनोला को 4-6 6-3 10-8 से हराकर 320,778 डॉलर ईनामी राशि के पुरूष युगल प्री क्वार्टरफाइनल में जगह सुनिश्चित की।

अब उनका सामना जेरेमी चार्डी और फैब्रिस मार्टिन की पांचवीं वरीयता प्राप्त फ्रांसिसी जोड़ी से होगा जिन्हें पहले दौर में बाई मिली।

वहीं बोपन्ना और डेनमार्क के फ्रेडरिक निल्सन को आस्ट्रेलिया के जेम्स डकवर्थ और मार्क पोलमैंस की वाइल्ड कार्ड जोड़ी से 4-6 3-6 से हार का सामना करना पड़ा।

सुमित नागल भी सोमवार को पुरूष एकल के शुरूआती दौर में हारकर बाहर हो गये थे। इससे एटीपी 250 टूर्नामेंट में अब बस शरण ही एकमात्र भारतीय बचे हैं।

यह सोमवार से शुरू होने वाले आस्ट्रेलियाई ओपन की तैयारी के लिये आयोजित टूर्नामेंट में से एक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\