सोशल मीडिया पर चहल की सक्रियता से परेशान गेल ने दी ब्लॉक करने की धमकी

चहल सोशल मीडिया पर सबसे व्यस्त भारतीय क्रिकेटरों में से एक है। कोविड-19 महामारी के कारण देशभर में लागू लॉकडाउन के बीच वह सोशल मीडिया के विभिन्न मंचों पर पहले से कही अधिक समय बिता रहे हैं।

जमात

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने कहा कि भारतीय स्पिनर युजवेन्द्र चहल सोशल मीडिया पर ‘काफी परेशान’ करते है और वह उन्हें ब्लॉक करने जा रहे हैं।

चहल सोशल मीडिया पर सबसे व्यस्त भारतीय क्रिकेटरों में से एक है। कोविड-19 महामारी के कारण देशभर में लागू लॉकडाउन के बीच वह सोशल मीडिया के विभिन्न मंचों पर पहले से कही अधिक समय बिता रहे हैं।

ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाने वाले गेल ने इंस्टाग्राम पर आयोजित एक सत्र में कहा, ‘‘ मैं गंभीरता से टिकटॉक से बोलूंगा कि आपकों ब्लॉक करें। आप सोशल मीडिया पर काफी गुस्सा दिलाते हैं। आपको सोशल मीडिया से दूरी बनाने की जरूरत है। हम चहल से थक चुके हैं। मैं तुम्हें अपने जीवन में फिर से नहीं देखना चाहता। मैं तुम्हें ब्लॉक करने वाला हूं।’’

कोरोना वायरस संक्रमण के कारण दुनिया भर में क्रिकेट सहित दूसरी खेल गतिविधियों पर रोक लगी है। ऐसे में खिलाड़ी सोशल मीडिया के जरिये प्रशंसकों से जुड़ रहे है।

इससे पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स के साथ लाइव वीडियो सत्र के दौरान चहल को ‘गंवार’ करार दिया था।

कोहली ने कहा था, ‘‘ आपने टिकटॉक वीडियो देखा है? आपको युजवेन्द्र चहल का टिकटॉक वीडियो देखना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ आपको विश्वास नहीं होगा यह आदमी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहा है और 29 साल का है। आप उसके वीडियो देखेंगे तो लगेगा पूरी तरह से गंवार है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\