जरुरी जानकारी | विवाद से विश्वास योजना: अबतक 97,000 करोड़ रुपये के विवादित कर मामलों के निपटान की पेशकश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विवाद से विश्वास योजना के तहत 97,000 करोड़ रुपये के विवादित कर मामलों के निपटान की पेशकश की गयी है। सूत्रों ने कहा कि अबतक काफी समय से लंबित कुल मामलों में से 24.5 प्रतिशत विवादित मामलों को निपटान के लिये इसके तहत लाया गया है।

नयी दिल्ली, पांच फरवरी विवाद से विश्वास योजना के तहत 97,000 करोड़ रुपये के विवादित कर मामलों के निपटान की पेशकश की गयी है। सूत्रों ने कहा कि अबतक काफी समय से लंबित कुल मामलों में से 24.5 प्रतिशत विवादित मामलों को निपटान के लिये इसके तहत लाया गया है।

राजस्व विभाग के सूत्रों के अनुसार अबतक 1,25,144 मामलों को विवाद से विश्वास योजना के अंतर्गत लाया गया है। यह कुल 5,10,491 विवादित मामलों का 24.5 प्रतिशत है। ये मामले विभिन्न अदालतों, मंचों पर लंबित थे।

उसने कहा, ‘‘योजना को लेकर जो लोगों की प्रतिक्रिया है, वह काफी उत्साहजनक है। अबतक 97,000 करोड़ रुपये से अधिक के विवादित मामलोंको निपटान के लिये लाया गया है।’’

विवाद से विश्वास योजना को प्रत्यक्ष कर विवाद समाधान योजना, 2016 (डीटीडीआरएस) के मुकाबले 15 गुना ज्यादा प्रतिक्रिया मिली है। वहीं जितनी राशि के मामलों का निपटान किया गया है, वह डीटीडीआरएस के मुकाबले 153 गुना अधिक है।

विवाद से विश्वास योजना के तहत घोषणा करने की समयसीमा बढ़ाकर 28 फरवरी कर दी गयी है। वहीं विवादित कर भुगतान की तारीख 31 मार्च है।

प्रत्यक्ष कर विवाद से विश्वास कानून, 2020 को 17 मार्च, 2020 को प्रभाव में आया। इसका मकसद विभिन्न अपीलीय मंचों पर लंबित प्रत्यक्ष कर विवादों का समाधान करना है।

इसके तहत विवादित कर का 100 प्रतिशत तथा विवादित जुर्माना या ब्याज अथवा शुल्क का 25 प्रतिशत देकर मामले का निपटान किया जा सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी