वाशिंगटन: डिज्नीलैंड ने 17 जुलाई से की थीम पार्क खोलने की घोषणा, नियमों का पालन करने और सामाजिक दूरी बनाएं रखने के लिए सिमित लोगों को दिया जाएगा प्रवेश

डिज्नीलैंड ने कैलिफोर्निया स्थित अपना थीम पार्क 17 जुलाई से खोलने की घोषणा की है. कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए इसे लगभग तीन महीने पहले बंद किया गया था. कंपनी ने कहा कि डाउनटाउन डिज्नी डिस्ट्रिक्ट नौ जुलाई से खुलेगा. उसने कहा कि देश में अपने सभी स्थलों को वह चरणबद्ध तरीके से खोलना शुरू करेगी.

डिज्नी डिस्ट्रिक्ट (Photo Credits: Pixabay)

वाशिंगटन, 11 जून: डिज्नीलैंड (Disneyland) ने कैलिफोर्निया स्थित अपना थीम पार्क 17 जुलाई से खोलने की घोषणा की है. कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए इसे लगभग तीन महीने पहले बंद किया गया था. कंपनी ने कहा कि डाउनटाउन डिज्नी डिस्ट्रिक्ट (Disney District) नौ जुलाई से खुलेगा. उसने कहा कि देश में अपने सभी स्थलों को वह चरणबद्ध तरीके से खोलना शुरू करेगी.

उसने कहा कि सरकारी नियमों का पालन करने और सामाजिक दूरी कायम करने की खातिर थीम पार्क में कम लोगों को प्रवेश दिया जाएगा और डिज्नीलैंड रिसॉर्ट में नई थीम पार्क आरक्षण प्रणाली के जरिए लोगों की उपस्थिति का खयाल रखा जाएगा. इसके लिए सभी आगंतुकों को पार्क में प्रवेश के लिए पहले से आरक्षण करवाना होगा.

यह भी पढ़ें: देश में कोरोना का तांडव: 24 घंटे के भीतर आए 9996 पॉजिटिव केस और 357 लोगों की हुई मौत,ये राज्य सबसे ज्यादा प्रभावित

कंपनी ने कहा, ‘‘एक बार मंजूरी मिलने के बाद डिज्नीलैंड रिसॉर्ट सेहत एवं सुरक्षा संबंधी और अधिक उपायों के साथ फिर से खुलेगा.’’ डिज्नीलैंड को फिर से खोलने के लिए इस तारीख का चयन इसलिए किया गया है क्योंकि 65 वर्ष पहले 17 जुलाई, 1955 को ही डिज्नीलैंड खुला था.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट