देश की खबरें | भाजपा का जद(एस) के साथ गठबंधन करने पर चर्चा जारी है: येदियुरप्पा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा ने रविवार को कहा कि कर्नाटक में जनता दल (सेकुलर) के साथ मिलकर 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर चर्चा जारी है और अभी कोई फैसला नहीं किया गया है। हालांकि उन्होंने कुछ दिन पहले कहा था कि भाजपा का पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा की पार्टी के साथ समझौता होगा।

बेंगलुरु, 10 सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा ने रविवार को कहा कि कर्नाटक में जनता दल (सेकुलर) के साथ मिलकर 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर चर्चा जारी है और अभी कोई फैसला नहीं किया गया है। हालांकि उन्होंने कुछ दिन पहले कहा था कि भाजपा का पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा की पार्टी के साथ समझौता होगा।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह अन्य जिम्मेदारियों में व्यस्त हैं और एक दो दिनों में इस मुद्दे पर चर्चा कर फैसला ले सकते हैं।

येदियुरप्पा ने कहा, “मोदीजी अन्य मुद्दों में व्यस्त हैं, इसलिए संभवत: एक-दो दिन बाद चर्चा हो सकती है। अभी तक कोई चर्चा नहीं हुई है। हमे इंतज़ार करना होगा और देखना होगा।”

यहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, "जब मैंने पहले बात की थी, तब भी चीजें किसी अंतिम स्तर पर नहीं पहुंची थीं। अब भी कोई अंतिम रूप नहीं दिया गया है। प्रधानमंत्री, (गृह मंत्री) अमित शाह और अन्य नेता चर्चा करेंगे और निर्णय लेंगे, तब तक हमें इंतजार करना होगा।"

येदियुरप्पा ने कहा, “मुझे लगता है कि मोदीजी और अन्य लोग आज और कल व्यस्त हैं, इसलिए दो-तीन दिनों में चर्चा हो सकती है।''

येदियुरप्पा ने शुक्रवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा, जद(एस) के साथ समझौता करेगी। इससे राज्य में सियासी पारा चढ़ गया था।

भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य एवं वरिष्ठ नेता ने कहा था कि चुनावी गठजोड़ के तहत, जद (एस) कर्नाटक में चार लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। राज्य में लोकसभा की कुल 28 सीटें हैं।

हालांकि, शनिवार को जद (एस) नेता एच डी कुमारस्वामी ने कहा था कि भाजपा और उनकी पार्टी के एक साथ लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर चर्चा अभी शुरुआती चरण में है।

भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में 25 सीटें जीतीं थी जबकि मांड्या से उसके समर्थन वाले निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की थी। वहीं कांग्रेस और जद(एस) ने एक-एक सीट हासिल की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें